फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   An insect found in veg pulao of a famous restaurant in Noida matter reached to CM Yogi

'ऊपर से गिरा होगा, हम क्या करें': नोएडा के नामी रेस्टोरेंट के वेज पुलाव में निकला कीड़ा, CM तक पहुंचा मामला

Fri, 30 Aug 2024 09:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 30 Aug 2024 09:01 PM IST
सार

आदित्य भाटी का कहना है कि पूरे खाने का बिल दो हजार रुपये पहले ही भुगतान कर दिया गया था। वेज पुलाव में कीड़ा निकलने की बात जब रेस्टोरेंट प्रबंधन को बताई तो कहा गया कि यह कीड़ा उपर से गिरा है। इसमें कुछ नहीं कर सकते थे। चूंकि भुगतान पहले ही किया जा चुका था।

विज्ञापन
An insect found in veg pulao of a famous restaurant in Noida matter reached to CM Yogi
वेज पुलाव में निकला कीड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित एक नामी रेस्टोरेंट के वेज पुलाव में कीड़ा निकल आने पर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि रेस्टोरेंट प्रबंधन ने जब पीड़ित की बात को दरकिनार कर दिया तो पीड़ित ने इस मामले को सोशल मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री तक पहुंचाया है। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद शुक्रवार की शाम को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने भरे। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन

सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में अधिवक्ता आदित्य भाटी ने बताया कि वह अपने कुछ मित्रों के साथ रेस्टोंरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। उन्होंने और उनके साथियों ने खाने में डीलक्स थाली, एक्सक्यूटिव थाली, वेज पुलाव, वेज रायता और छोले पुलाव मंगाया था, लेकिन खाने के दौरान वेज पुलाव में कीड़ा दिखाई दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य भाटी का कहना है कि पूरे खाने का बिल दो हजार रुपये पहले ही भुगतान कर दिया गया था। वेज पुलाव में कीड़ा निकलने की बात जब रेस्टोरेंट प्रबंधन को बताई तो कहा गया कि यह कीड़ा उपर से गिरा है। इसमें कुछ नहीं कर सकते थे। चूंकि भुगतान पहले ही किया जा चुका था, इसलिए बहस का कोई नतीजा नहीं था। 

विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने बचा हुआ खाना छोड़ दिया और मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, डीएम और अन्य अधिकारियों से की। अपनी शिकायत में आदित्य भाटी ने रेस्टोरेंट पर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी हुई। इसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने भरे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed