{"_id":"6aa942e7dd8be1fc5c08d068","slug":"an-indoor-stadium-will-be-ready-in-dankaur-by-the-end-of-this-year-delhi-ncr-news-c-23-1-lko1064-106151-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दनकौर में इस साल के अंत तक तैयार होगा इंडोर स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दनकौर में इस साल के अंत तक तैयार होगा इंडोर स्टेडियम
विज्ञापन
दो करोड़ की लागत से हो रहा तैयार, ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। यमुना क्षेत्र के दनकौर में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों को जल्द ही आधुनिक खेल सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। किसान आदर्श इंटर कॉलेज परिसर में करीब दो करोड़ रुपये की सांसद निधि से बन रहा इंडोर स्टेडियम इस वर्ष के अंत तक तैयार होने की संभावना है। स्टेडियम का करीब 65 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
स्टेडियम का निर्माण ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास का माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। दनकौर और आसपास के गांवों में बड़ी संख्या में युवा विभिन्न खेलों में रुचि रखते हैं, लेकिन पर्याप्त सुविधाओं के अभाव में उन्हें अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। स्टेडियम बनने के बाद खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर ही नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण की सुविधा मिल सकेगी।
जरूरी खेल सुविधाओं से लैस इस स्टेडियम में खिलाड़ियों को अपनी क्षमता निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। यहां प्रशिक्षण शिविर और अन्य खेल गतिविधियां आयोजित किए जाने की संभावनाएं भी हैं। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए अधिक व्यवस्थित माहौल उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच
दनकौर क्षेत्र में लंबे समय से खेल सुविधाओं के विस्तार की जरूरत महसूस की जा रही थी। स्टेडियम के निर्माण से स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में अभ्यास और प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और प्रतिस्पर्धी स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलने की उम्मीद है।
कोट
विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल में निपुण बनाने के लिए पूरा ध्यान दिया जा रहा है। स्टेडियम तैयार होने से विद्यार्थियों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जरूरी उपकरण के साथ बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
-चंद्रशेखर, जिला विद्यालय निरीक्षक