फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   An evening of music and dance filled with Swaralayachand Sangeetya

Delhi NCR News: संगीत और नृत्य से सराबोर हुई स्वरलयछंद सांगीत्य की शाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
शास्त्रीय संगीत को समर्पित रहा महोत्सव का पहला दिन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। मुक्तधारा ऑडिटोरियम के बंग संस्कृति भवन में स्वरलयछंद म्यूजिकल ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से आयोजित दो दिवसीय सांगीत्य महोत्सव का आयोजन हुआ। महोत्सव का पहला दिन भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की उत्कृष्ट परंपराओं को समर्पित रहा, जिसने कला-प्रेमियों को एक यादगार सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसकी रचना और संगीत संयोजन प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित भोलानाथ मिश्रा ने किया। इसके बाद बांसुरी वादक अजनन्य जोशी ने राग भिन्न षडज की मनोहारी प्रस्तुति दी। वहीं, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक अजय मिश्रा ने राग बागेश्वरी का गायन प्रस्तुत किया। आलाप, बंदिश और तानों के माध्यम से उन्होंने राग के विविध रंगों को उकेरा, जिससे पूरा सभागार संगीत रस में डूब गया। संध्या का समापन प्रख्यात कथक नृत्यांगना नयनिका घोष की आकर्षक प्रस्तुति के साथ हुआ। उनके सधे हुए पदचालन, मनोहारी मुद्राओं और प्रभावशाली भावाभिव्यक्ति ने कथक की गरिमा और सौंदर्य को मंच पर साकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed