{"_id":"69fb5978e219e30fc903252d","slug":"an-accused-in-a-fraud-of-rs-20-lakh-in-the-name-of-electricity-meter-update-was-arrested-from-ghazipur-up-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135285-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बिजली मीटर अपडेट के नाम पर 20 लाख की ठगी में एक आरोपी यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बिजली मीटर अपडेट के नाम पर 20 लाख की ठगी में एक आरोपी यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार
विज्ञापन
नोट: खबर गाजीपुर, यूपी के लिए भी उपयोगी है
-शाहदरा जिला की साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को गाजीपुर में छापेमारी कर दबोचा, आरोपी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जरिए ठगी की रकम साइबर ठगों तक पहुंचा रहे थे
-मामले में दो आरोपियों को शाहदरा जिला पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार, दोनों आरोपी फिलहाल जेल में बंद, उनसे पूछताछ के बाद आरोपी धनंजय गोंद को दबोचा गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिला साइबर पुलिस ने बिजली के मीटर अपडेट करने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी में पुलिस ने फिलहाल इस मामले में गांव चुरमनपुर, अभिसहन, गाजीपुर, यूपी निवासी धनंजय गोंद (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। लाखों रुपये की इस ठगी के मामले में पुलिस पहले ही फिरोजाबाद, यूपी निवासी शिवकुमार और अंशु कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों से पूछताछ के बाद ही टीम ने 28 अप्रैल को आरोपी को गाजीपुर से दबोचा। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह साइबर ठगों को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करवाता था।
विज्ञापन
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि 8 मार्च को शाहदरा के मानसरोवर पार्क में रहने वाले विनोद शर्मा ने एक शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि मीटर अपडेट करने के नाम पर आरोपियों ने उनसे 20,26,035 रुपये ठग लिए। ठगों ने मीटर अपडेट के बहाने फोन-पे के जरिए महज 13 रुपये का मामूली भुगतान करने को कहा। इसके बाद पीड़िता का मोबाइल हैक कर लिया गया। बाद में कई बार में इनके खाते से 20 लाख से अधिक रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी।