{"_id":"6882e711405387183f01a3ed","slug":"an-accident-occurred-between-a-school-bus-and-a-truck-near-sukhdev-vihar-on-mathura-road-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Accident: एनएच 2 मथुरा रोड पर पर हादसा, ट्रक ने खड़ी स्कूल बस में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Accident: एनएच 2 मथुरा रोड पर पर हादसा, ट्रक ने खड़ी स्कूल बस में मारी टक्कर
Fri, 25 Jul 2025 07:38 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 25 Jul 2025 07:38 AM IST
विज्ञापन
Delhi Accident
- फोटो : X @ANI
दक्षिण दिल्ली के मथुरा रोड पर शुक्रवार सुबह एक ट्रक ने खड़ी स्कूल बस को टक्कर मार दी। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी ने बताया कि यह मामूली टक्कर थी और इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि यह बस एमिटी इंटरनेशनल स्कूल (साकेत) की थी और घटना के समय उसमें कोई छात्र मौजूद नहीं था। घटना के वक्त बस में केवल एक सुरक्षाकर्मी सवार था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कहा है कि एक ट्रक (डंपर) मथुरा रोड पर खड़ी स्कूल बस से टकरा गया। घटना के समय बस में कोई विद्यार्थी मौजूद नहीं था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिलने के कारण आगे की कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन