फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   An 8-year-old girl was gang misdeed in Delhi's Okhla area

Delhi: ओखला में आठ साल की बच्ची का सामूहिक यौन उत्पीड़न, पुलिस ने पकड़े तीन नाबालिग आरोपी

Mon, 16 Mar 2026 09:26 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 16 Mar 2026 09:26 AM IST
सार

दिल्ली के ओखला में आठ वर्षीय बच्ची से तीन नाबालिग लड़कों द्वारा सामूहिक यौन उत्पीड़न किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। मेडिकल जांच में बच्ची के यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
An 8-year-old girl was gang misdeed in Delhi's Okhla area
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के ओखला इलाके में एक 8 साल की बच्ची से सामूहिक यौन उत्पीड़न का शर्मनाक मामला सामने आया है। 12 ये 13 वर्ष के बीच के तीन नाबालिगों ने 8 वर्ष की बच्ची के साथ तीन दिन तक सामूहिक यौन उत्पीड़न किया। आरोपी तीनों दिन बच्ची को अलग-अलग जगह ले गए। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस को प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओखला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन में 14 मार्च को एक पीसीआर कॉल आई थी। कॉल में एक आठ वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ तीन नाबालिग लड़कों द्वारा कथित यौन उत्पीड़न की सूचना दी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच के दौरान पीड़िता को उसकी मां और एक महिला कांस्टेबल के साथ चिकित्सा परीक्षण के लिए एम्स अस्पताल भेजा गया। वहां बच्ची का बयान दर्ज किया गया। अपने बयान में बच्ची ने आरोप लगाया कि तीन लड़कों ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। मेडिकल जांच में बच्ची के यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची के बयान के आधार पर ओखला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने जेजे बोर्ड में पेश कर तीनों आरोपियों को रविवार को बाल सुधार गृह भिजवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed