{"_id":"588f0fd54f1c1b8b1de7ff3c","slug":"amulya-kumar-appointed-as-delhi-new-police-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमूल्य पटनायक बने दिल्ली के नये पुलिस कमिश्नर, आलोक कुमार होंगे CBI प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमूल्य पटनायक बने दिल्ली के नये पुलिस कमिश्नर, आलोक कुमार होंगे CBI प्रमुख
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Jan 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
amulya kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अमूल्य पटनायक को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वह आलोक वर्मा का स्थान लेंगे। दिल्ली के पूर्व सीपी आलोक वर्मा को सीबीआई निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि सीबीआई प्रमुख के तौर पर आलोक वर्मा का नाम सामने आने के बाद से ही दिल्ली के पुलिस कमीश्नर के तौर पर अमूल्य पटनायक सहित दीपक मिश्रा और धर्मेंद्र कुमार का नाम भी चर्चा में था।
विज्ञापन
पटनायक एजीएमयूटी कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से ओडिसा के रहने वाले हैं। नए पुलिस कमिश्नर अपनी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
इस पद को संभालने से पहले वह ज्वॉइंट सीपी ऑपरेशन के पद पर भी काम कर चुके हैं। उनके कार्यकाल में क्राइम इन्वेस्टिगेशन नई ऊंचाइयों पर पहुंची। मुंबई बलास्ट केस में दो लाख के आरोपी बदमाश को अरेस्ट करने का श्रेय इन्हें ही जाता है।
इसके अलावा दिल्ली के सरिता विहार में स्कूली बच्ची के अपहरण मामले को 12 घंटों के भीतर सुलझाने और कुख्यात असगर गैंग के गैंगस्टर मोहन उर्फ डॉन और महक सिंह को अरेस्ट करने का श्रेय भी इन्हें ही जाता है। इन अपराधियों पर एक लाख रुपये का इनाम भी था।