फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amrapali Groups troubles increased after another FIR

आम्रपाली ग्रुप की मुश्किलें और बढ़ीं, एक और एफआईआर 

Thu, 08 Aug 2019 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Aug 2019 05:05 AM IST
विज्ञापन
Amrapali Groups troubles increased after another FIR
demo pic - फोटो : Twitter

रियल इस्टेट ग्रुप आम्रपाली ने आम लोगों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों से भी ठगी की है। आम्रपाली ग्रुप ने सरकारी कर्मचारियों के लिए नोएडा में आदर्श आवास योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत फ्लैट के लिए सरकारी कर्मचारियों से करोड़ों रुपये ले लिए लेकिन किसी भी कर्मचारी को फ्लैट नहीं दिया। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने आदर्श आवास योजना को लेकर नई एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ अब तक कुल 20 एफआईआर दर्ज कर चुकी है। पुलिस के पास आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ अब तक 2700 से ज्यादा शिकायतें मिल चुकी हैं। 
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आम्रपाली ग्रुप ने सरकारी कर्मचारियों के लिए भी आवासीय योजना शुरू की थी। यह योजना सेवानिवृत्त और कार्यरत सरकारी कर्मचारियों के लिए थी।  ग्रुप ने वर्ष 2012 में सेक्टर-76, नोएडा में आदर्श आवास योजना शुरू की थी। इस प्रोजेक्ट के तहत में पांच टॉवर बनने थे और प्रत्येक टॉवर में 39 फ्लैट बनने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी कर्मचारियों को दो, तीन, चार कमरों का फ्लैट देने का दावा किया गया था। मगर यह योजना शुरू ही नहीं हुई थी। पश्चिमी विहार, दिल्ली निवासी नरेश कुमार ने भी इस योजना में पैसे निवेश किए थे। ईओडब्ल्यू ने नरेश कुमार की शिकायत पर आम्रपाली ग्रुप के प्रमोटर्स के खिलाफ 20 वीं एफआईआर दर्ज की है। 


पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस योजना के तहत पैसा निवेश कर चुके और शिकायतकर्ता सामने आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू में अब तक कुल 20 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इनमें सभी एफआईआर में करीब 2700 से ज्यादा शिकायतकर्ता ईओडब्ल्यू के पास चुके हैं। पुलिस इस मामले में आम्रपाली ग्रुप के प्रबंध निदेशक अनिल शर्मा, पदाधिकारी शिव प्रिया व अजय कुमार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी र्हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed