फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amrapali and JP builders gives Possession to flat buyers in greater noida

ग्रेनो के फ्लैट बायर्स को बड़ी राहत, जेपी बिल्डर नवंबर से हर माह 600 फ्लैटों का देगा कब्जा

Fri, 01 Sep 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 01 Sep 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
 amrapali and JP builders gives Possession to flat buyers in greater noida
demo pic

प्रदेश के तीन मंत्रियों के समूह ने आम्रपाली व जेपी बिल्डर के 72 हजार फ्लैट खरीदारों को बड़ी राहत दी है। आम्रपाली बिल्डर दो साल में सभी को पजेशन देगा और जेपी बिल्डर नवंबर से हर माह 600 फ्लैटों पर पजेशन देगा।

विज्ञापन


 इस अवधि में दोनों ने पजेशन नहीं दिया तो बिल्डरों पर कार्रवाई होगी। पजेशन तक खरीदार को कोई भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, सतीश महाना और राज्यमंत्री सुरेश राणा ने बुधवार को फ्लैट खरीदारों, बिल्डर और तीनों प्राधिकरणों के साथ बैठक के बाद बृहस्पतिवार को जीबीयू में प्रेसवार्ता की। सुरेश खन्ना ने बताया कि आम्रपाली व जेपी दो ऐसे बिल्डर हैं, जिनके सबसे ज्यादा फ्लैट खरीदार फंसे हुए हैं।

विज्ञापन

आम्रपाली दो साल में अपने खरीदारों को पजेशन दे देगा

 amrapali and JP builders gives Possession to flat buyers in greater noida
सांकेतिक चित्र - फोटो : getty images

दोनों ही बिल्डरों से बुधवार रात बात की गई। उसके बाद निष्कर्ष पर पहुंचे कि आम्रपाली दो साल में अपने खरीदारों को पजेशन दे देगा। उसके लिए को-डेवलपर की अनुमति दी गई है।

को-डेवलपर की नियम शर्तें तय कर दी जाएंगी। फ्लैट खरीदार को अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, उन्होंने को-डेवलपर लाने की नियम-शर्तों का खुलासा नहीं किया। 

उन्होंने कहा कि जब तक खरीदारों को पजेशन न मिल जाए तब तक बिल्डर खरीदारों से पैसा नहीं मांगेगा। रजिस्ट्री के समय ही बकाया भुगतान देना होगा। इसी तरह जेपी बिल्डर से बातचीत के बाद यह निष्कर्ष निकला है कि नवंबर से हर माह 600 खरीदारों को पजेशन देगा। 

जेपी के किसी भी प्रोजेक्ट के फ्लैट खरीदार को भी रजिस्ट्री के समय ही बकाया पैसा देना होगा। हालांकि, इस संबंध में जब पूछा गया कि क्या बैंकों से बात कर ली गई है तो उन्होंने कहा कि 14-15 सितंबर तक फिर वे आएंगे उससे पहले बैंकों से बात कर ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed