फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ammonia level increases in Yamuna, water supply to half of Delhi will be affected today

Delhi : यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ा, आज आधी दिल्ली में जलापूर्ति रहेगी प्रभावित, मंगा सकते हैं टैंकर

Wed, 27 Dec 2023 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Dec 2023 05:44 AM IST
सार

ऐसे में आधी दिल्ली में जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है। सबसे ज्यादा असर पूर्वी और दक्षिणी- पूर्वी दिल्ली में पड़ सकता है। मध्य दिल्ली में कम दबाव से पानी आएगा। 

विज्ञापन
Ammonia level increases in Yamuna, water supply to half of Delhi will be affected today
यमुना में बढ़ा अमोनिया का स्तर - फोटो : ANI

विस्तार

यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने से वजीराबाद व चंद्रावल प्लांट पूरी क्षमता से पानी का उत्पादन नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आधी दिल्ली में जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है। सबसे ज्यादा असर पूर्वी और दक्षिणी- पूर्वी दिल्ली में पड़ सकता है। मध्य दिल्ली में कम दबाव से पानी आएगा। 

विज्ञापन


जल बोर्ड के मुताबिक दो दिन से अमोनिया के कारण वजीराबाद और चंद्रावल प्लांट पूरी क्षमता के साथ काम नहीं कर पा रहा। यमुना में अमोनिया का स्तर 2.3 बना हुआ है। सीएससी के बाद प्लांट में अमोनिया का स्तर घटकर 1.6 तक पहुंच पाया है। यह स्तर 1.2 होने के बाद ही प्लांट पूरी क्षमता से काम कर सकेगा।
विज्ञापन


उम्मीद की जा रही है कि बुधवार दोपहर तक अमोनिया का स्तर कुछ कम हो सकता है। उसके बाद ही पानी का उत्पादन सामान्य हो सकता है। इसके अलावा भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग की सफाई का काम बुधवार से शुरू होगा। इस कारण पूर्वी व दक्षिणी-पूर्व दिल्ली में दो दिन तक आपूर्ति बाधित रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंकर से मंगा सकते हैं
बुधवार से बृहस्पतिवार तक पुरानी सीमापुरी बीपीएस, पंचशील एन्क्लेव, ओएचटी 4 स्टोरी डीडीए कालकाजी, सी-7 सफदरजंग विकास क्षेत्र, सी-ब्लॉक ईस्ट ऑफ कैलाश, आर.के. पुरम सेक्टर-5 फ्लैट, पॉकेट-डी दिलशाद गार्डन में पानी आपूर्ति बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग पानी के लिए टैंकर मंगवा सकते हैं। बोर्ड का कहना है कि इस दौरान लोगों को पानी की उपलब्धता के लिए व्यवस्था रखनी होगी। जरूरत के आधार पर टैंकर व अन्य माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed