{"_id":"a013e573b810ba20d57e1ceec05c9d5d","slug":"amitabh-thakur-s-wife-spoke-innovative-ips-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन बोलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन बोलीं
अमर उजाला/गाजियाबाद
Updated Mon, 19 Jan 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आईपीएस अधिकारी और आईजी सिविल डिफेंस अमिताभ ठाकुर पर लगे रेप के आरोप मामले में उनकी पत्नी ने यूपी के एक मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
समाज सेविका नूतन ठाकुर का कहना है कि उन्होंने मंत्री के खिलाफ पिछले दिनों कार्रवाई की मांग की थी, इसी के चलते उन्हें शंका है कि इन मंत्री ने उन्हें और उनके पति को रेप के फर्जी मामले में फंसाने का षड्यंत्र रचा है।
विज्ञापन
नूतन ठाकुर ने सीएम अखिलेश यादव से पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। सोमवार शाम मीडिया को जारी किए गए ईमेल के माध्यम से नूतन ठाकुर ने बताया कि उन्हें पता चला है कि गाजियाबाद की जिस महिला ने उनके पति पर रेप और उन पर रेप में सहयोग करने का आरोप लगाया है, उसका पति वरिष्ठ सपा नेता है।
विज्ञापन
ऐसे में अब उन्हें पूरा यकीन है कि इस पूरे षड्यंत्र को यूपी के एक मंत्री जिनके खिलाफ उन्होंने पूर्व में शिकायत की थी, ने साजिश रची है।
नूतन ठाकुर ने बताया कि उन्होंने राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा जरीना उस्मानी से मिलकर उनसे मांग की है कि वह इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराएं। नूतन का कहना था कि वह खुद भी एक महिला हैं और उनके चरित्र और व्यक्तित्व पर भी कीचड़ उछाला गया है।
बता दें कि गाजियाबाद में रहने वाली एक महिला ने 14 जनवरी को राज्य महिला आयोग को एक प्रार्थना पत्र देकर आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर पर रेप का आरोप लगाया था।
पीड़ित महिला का आरोप था कि गाजियाबाद में एक नेता के माध्यम से वह आईपीएस फैमिली से मिली थी और नौकरी के लालच में नूतन ठाकुर के लखनऊ स्थित घर पहुंची थी। वहीं रात के समय अमिताभ ठाकुर ने उससे रेप किया।
कौटिल्य सेना ने बताया साजिश
भारतीय कौटिल्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा ने प्रेस में जारी एक बयान में कहा है कि यह मामला एक साजिश की ओर इशारा कर रहा है।
पीड़ित महिला का गाजियाबाद में राज्य महिला आयोग की सदस्या राजदेवी चौधरी से शिकायत न करके सीधे लखनऊ पहुंचकर राज्य महिला आयोग में शिकायत करना भी यह इशारा करता है कि इस साजिश के तार किसी और के हाथ में हैं।
सुबोध शर्मा ने भी इस मामले में निष्पक्ष जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
-----