फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amitabh takur could be booked after akshay yadav issue in up

नूतन के पति को मिलेगी मुलायम के भतीजे को फंसाने की सजा!

Fri, 11 Sep 2015 02:29 PM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 02:29 PM IST
विज्ञापन
amitabh takur could be booked after akshay yadav issue in up

जिस इंजीनियर यादव सिंह मामले में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के भतीजे और फिरोजाबाद से सांसद अक्षय यादव फंसते नजर आ रहे हैं असल में उसे सीबीआई के हवाले करने के पीछे यूपी के एक आईपीएस अधिकारी की पत्नी का महत्वपूर्ण हाथ है।

विज्ञापन


5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान खुद यूपी सरकार ने माना कि यादव सिंह मामले को सीबीआई को सौंपने के लिए केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव से उन्हें निर्देश मिला था।
विज्ञापन


इस निर्देश के बाद भी सपा की यूपी सरकार ने मामले को सीबीआई को सौंपने से इनकार कर दिया था। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने इस मामले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के बाद कोर्ट ने 16 जुलाई को यादव सिंह मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दे दिया। सीबीआई जांच शुरु होने के दो महीने से भी कम समय में सपा सुप्रीमो के परिवार और यादव सिंह कनेक्शन का खुलासा हो गया।

मुलायम के ऑडियो टेप से मचा हंगामा

amitabh takur could be booked after akshay yadav issue in up

बता दें कि याचिकाकर्ता नूतन ठाकुर के पति और आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने 10 जुलाई को एक ऑडियो टेप जारी किया था जिसमें उन्होंने मुलायम सिंह यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे।

अमिताभ ठाकुर ने बताया कि मुलायम सिंह यादव ने फोन कर उन्हें धमकी दी। अमिताभ यहीं नहीं रुके और उन्होंने इस धमकी के बाद लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में मुलायम सिंह के खिलाफ एफआईआर दायर करने के लिए तहरीर भी दी।

हालांकि हजरतगंज पुलिस ने अमिताभ की शिकायत को खारिज कर दिया। ठाकुर के इस खुलासे के कुछ दिन बाद अचानक एक महिला ने अमिताभ के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया और पुलिस ने तुरंत ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया।

इसके बाद ही अमिताभ ठाकुर को सस्पेंड कर दिया गया और उनके ‌खिलाफ आय से अधिक संपति मामले की जांच तेज कर दी गई।

सूत्रों की मानें तो अमिताभ के खिलाफ जारी जांच पूरी कर ली गई है और जल्द ही इस मामले में भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है।

कैसे जांच में फंसे IPS अमिताभ

amitabh takur could be booked after akshay yadav issue in up

लगातार विवादों में घिरे रहने वाले अमिताभ ठाकुर के खिलाफ दो महीने पहले ही विजिलेंस विभाग ने जांच शुरु की थी। बताया जा रहा है कि इस मामले में जांच पूरी हो चुकी है।

विजिलेंस ने दो दिन पहले ही शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपते हुए अमिताभ ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति कर दी है।

सरकार से अनु‌मति मिलते ही अमिताभ ठाकुर के खिलाफ किसी भी वक्त एफआईआर दर्ज हो सकती है और उनके खिलाफ जांच को आगे बढ़ाया जा सकता है।

बता दें कि डीजीपी मुख्यालय ने पिछले कुछ वर्षों में आईपीएस अमिताभ ठाकुर द्वारा दाखिल किए गए आईपीआर में गड़बड़ी पाई थी जिसके बाद उनके ‌खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed