फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit Shah will Strategy to Delhi assembly election.

दिल्ली में सबकुछ झोंकने जा रही है भाजपा

Sat, 15 Nov 2014 12:55 PM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah will Strategy to Delhi assembly election.

दिल्ली प्रदेश भाजपा दिल्ली फतह को लेकर पूरी तैयारी में है। आगामी चुनाव को ध्यान में रख अभी से ही पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीट को जिताने में 100 सांसद जोर लगाएंगे। इतना ही नहीं छोटे-बड़े 27 सौ बैठकें इस दौरान आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 19 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद पाठशाला लगाएंगे। इसमें प्रदेश के सभी नए पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान वे अपनी रणनीति की घुट्टी प्रदेश के नेताओं को पिलाएंगे।
विज्ञापन


अमित शाह की पाठशाला से 17 नवंबर को प्रदेश स्तर की नए पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रिहर्सल किया जाएगा। भाजपा सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार ऐसी रणनीति पर काम कर रही है जिसमें एक भी क्षेत्र, जाति, धर्म के लोग न छूटें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर मतदाता तक पैठ बनाने और हर कार्यकर्ता में उत्साह का संचार किया जाएगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड यहां तक कि दक्षिण भारत व पूर्वोत्तर राज्यों के भी सांसद दिल्ली विधानसभा चुनाव की नैया पार लगाने के लिए दिल्ली में डेरा डालेंगे।

बिजली पर हुई किरकिरी तो पानी पिलाने की कवायद

Amit Shah will Strategy to Delhi assembly election.

दिल्ली के प्रदेश भाजपा ने अपना ध्यान अब पूरी तरह से पानी की आपूर्ति पर केंद्रित कर लिया है। पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के नजफगढ़ व पश्चिमी दिल्ली जिलों की आह्वान बैठकों में ज्यादातर चर्चा पानी की आपूर्ति को लेकर हुई। प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि हरियाणा से जल्द ही पानी लेकर आएंगे।

द्वारका के जल संयंत्र चालू होंगे और पश्चिम दिल्ली को नियमित जल सप्लाई की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी प्रभात झा, महामंत्री संगठन विजय शर्मा, महामंत्री आशीष सूद, रेखा गुप्ता, विधायक प्रो. जगदीश मुखी, पवन शर्मा, प्रद्युम्न राजपूत, राजेश गहलोट, अजीत सिंह खड़खड़ी समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए।

नेताओं ने कहा कि भाजपा ने द्वारका जल संयंत्र चलाने के लिए हरियाणा पर पानी छोड़ने का दबाव बनाया है। पार्टी कार्यकर्त्ताओं से आह्वान किया गया कि सदस्यता अभियान को और अधिक गति प्रदान करें।

पीयूसी सर्टिफिकेट लेने की तारीख बढ़ाने की मांग

Amit Shah will Strategy to Delhi assembly election.

प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने वाहनों के नियंत्रित प्रदूषण प्रमाण पत्र की तारीख बढ़ाने की मांग की है। दिल्ली के बलजीत नगर पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दिल्ली में 75 लाख से अधिक वाहन हैं।

लेकिन प्रदूषण प्रमाण पत्र देने के लिए महज 388 पेट्रोल व सीएनजी जबकि 273 केंद्र डीजल के हैं। लिहाजा इतने कम समय में प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाना लोगों के लिए आसान नहीं है। उन्होंने दिल्ली के मुख्य सचिव डीएम स्पोलिया को इस संबंध में आगाह किया है।

सफाई अभियान में जुटे रेलवे अधिकारी
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सफाई कर रेलवे अधिकारियों ने श्रमदान किया। अजमेरी गेट की तरफ दिल्ली के रेल प्रबंधक अनुराग सचान, उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा, दिल्ली मंडल के प्रवक्ता अजय माइकल समेत दिल्ली मंडल के रेल अधिकारियों ने झाड़ू लगाई।

उत्तर रेलवे के 12 स्थलों पर सफाई अभियान आयोजित किया गया। इसमें 50 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने इस कार्यक्रम का निरीक्षण किया और श्रमदान में शामिल कर्मचारियों एवं अधिकारियों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed