फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amit shah will inaugrate mcd election campaign in delhi

यूपी जीत के बाद अब इस राजनीतिक दंगल का आगाज करेंगे अमित शाह, देंगे जीतने का मंत्र

Sat, 25 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
amit shah will inaugrate mcd election campaign in delhi
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को रामलीला मैदान में तीनों नगर निगम के चुनाव के लिए प्रचार का शंखनाद करेंगे। उनके साथ पार्टी के कई राष्ट्रीय नेता भी कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र देंगे।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा ने नगर निगम चुनाव की तैयारी के सिलसिले में शनिवार को रामलीला मैदान में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है। सम्मेलन को पंचपरमेश्वर की उपमा दी है।
विज्ञापन

 
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को रामलीला मैदान में संवाददाता सम्मेलन में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पहला अवसर है, जब पार्टी के सबसे उच्च पद पर बैठे नेता पार्टी के सबसे छोटे पद वाले नेताओं से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आयोजन अंतिम पंक्ति में बैठे कार्यकर्ता को खुशहाल करने के लिए किया गया है। सम्मेलन में दिल्ली के 13 हजार से अधिक बूथ से पांच-पांच कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। उनके कुछ सवाल पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष रखे जाएंगे, जिनका वे सिलसिलेवार जवाब देेंगे।

सम्मेलन में पार्टी के अन्य कार्यकर्ता और मंडल, जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। भाजपा ने सम्मेलन में करीब 65 हजार बूथ कार्यकर्ता आनेे का दावा किया है, लेकिन रामलीला मैदान में करीब 25 हजार कुर्सी लगवाई है।

तिवारी का कटाक्ष, केजरीवाल ने रामलीला मैदान से धोखा किया

amit shah will inaugrate mcd election campaign in delhi
मनोज तिवारी ने बताया कि मैदान को भाजपा के 14 संगठनात्मक जिलों के अनुसार 14 बाड़ों में बांटा गया है। प्रत्येक बाड़े में एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, सहप्रभारी तरूण चुघ आदि भी मौजूद थे।

मनोज तिवारी इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी कटाक्ष करने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान व्यवस्था परिवर्तन का प्रतीक है। यहां से अनेक नेताओं ने सरकारें पलटने का बिगूल फूंका है।

मगर कुछ लोगों ने रामलीला मैदान से धोखा देने का कार्य किया, जिनमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हैं। उन्होंने रामलीला मैदान में लोगों को धोखे से जुटा कर दिल्ली की सत्ता हासिल कर ली। इतना ही नहीं, उन्होंने सत्ता में आने के लिए लोगों को गुमराह भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed