फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit Shah says Kejriwal is obstructing Delhi development

अमित शाह ने केजरीवाल पर बोला हमला, बोले- दिल्ली के विकास में हैं बाधा

Fri, 28 Sep 2018 10:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah says Kejriwal is obstructing Delhi development
अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार पर हमला बोला। अमित शाह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के विकास की बड़ी बाधा करार दिया है। भाजपा अध्यक्ष करोल बाग में जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना देश के गांव, शहर, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए मोदी सरकार की अहम पहल है, लेकिन दिल्ली सरकार के असहयोग से दिल्लीवासी इसके लाभ से वंचित हैं। उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली के लोगों को आयुष्मान भारत का फायदा क्यों नहीं मिल रहा है? भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार को डर है कि आयुष्मान भारत योजना दिल्ली में लागू हो गई तो मोदी की लोकप्रियता बढ़ जाएगी और उनकी लोकप्रियता कम हो जाएगी। अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल की वजह से आज दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग विकास से वंचित हैं।
विज्ञापन


अमित शाह ने तंज कसा कि मोहल्ला क्लीनिक की बात करने वाले केजरीवाल एक बार खुद मोहल्ला क्लीनिक में जाकर अपना इलाज कराकर देखें। इससे उन्हें मोहल्ला क्लीनिक की हकीकत का पता चल जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं से अमित शाह ने कहा कि वह घर-घर जाएगा और केजरीवाल की विकास विरोधी नीति का पर्दाफाश करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल्ली में मोदी सरकार की करीबन हर योजना को रोका जा रहा है। इसका फायदा जनता को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि भाजपा विचारधारा के आधार पर चलने वाली पार्टी है। हमने कभी विचारधारा से हटकर पार्टी नहीं चलाई है। पार्टी ने तय किया था कि देश के हर जिले में भाजपा के आधुनिक कार्यालय बनेंगे। चिन्हित 585 जिलों में से 487 में कार्यालय बनाने का काम शुरू हो गया है। भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि दिल्ली की सातों सीटों के साथ एनसीआर की सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी।
 

सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल

Amit Shah says Kejriwal is obstructing Delhi development
सौरभ भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष केंद्र सरकार का कोई एक काम बता दें, जो दिल्लीवालों की भलाई के लिए हो। सौरभ ने कहा कि आकलन को बेहतर तरीका सीधे केंद्र के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली है। केंद्र सरकार दिल्ली के लाखों कारोबारियों को सीलिंग के प्रकोप से बचा सकती थी। इसके लिए उसे सिर्फ एक अध्यादेश भर लाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed