फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit Shah reaches residence of BJP MP Parvesh Sahib Singh Verma on occasion of Republic Day

दिल्ली: भाजपा सांसद परवेश सिंह के आवास पर अमित शाह ने की अहम बैठक, जाटों की नाराजगी दूर करने की कोशिश

Wed, 26 Jan 2022 05:06 PM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 26 Jan 2022 05:06 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा के आवास पर पहुंचे हैं। अमित शाह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग से पहले जाटों की नाराजगी दूर करने की कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन
Amit Shah reaches residence of BJP MP Parvesh Sahib Singh Verma on occasion of Republic Day
भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा के आवास पर पहुंचे अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी से बातचीत की। अमित शाह ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा के जाट नेताओं से मुलाकात की। शाह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग से पहले जाटों की नाराजगी दूर करने की कोशिश की। 

विज्ञापन

उधर, यूपी के जाट नेताओं के साथ अमित शाह की बैठक के बाद भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने कहा कि हम रालोद प्रमुख जयंत चौधरी का अपने घर (भाजपा) में स्वागत करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने गलत रास्ता चुना है। जाट समुदाय के लोग उनसे बात करेंगे। हमारे दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले हैं। यह बात तय है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। 

विज्ञापन


बेशक हमें डांट लें पर वोट गलत जगह मत दें
कहा जा रहा है कि बैठक के दौरान शाह ने जाट नेताओं से कहा है कि वोट गलत जगह मत दें। बेशक हमें डांट लें। उन्होंने जाट नेताओं से कहा कि आप भी देश और किसानों के बारे में सोचते हैं और भारतीय जानता पार्टी भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न और समुदाय के लिए आरक्षण की मांग
बुलंदशहर के जाट नेता नरेंद्र सरोही का कहना है कि शाह से मुलाकात के दौरान उन्होंने चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग की है। साथ ही जाट समुदाय के लिए आरक्षण की भी बात कही है। सरोही के मुताबिक इन दोनों बिंदुओं पर गृह मंत्री की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।


मुझे आमंत्रित न करें- जयंत चौधरी
यूपी में रालोद के साथ संभावित गठबंधन के सांसद परवेश वर्मा के बयान पर रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा 'मुझे आमंत्रित न करें। उन 700 से अधिक किसानों को आमंत्रित करें जिनके घर आपने तबाह कर दिए थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed