{"_id":"572b3e7d4f1c1ba3645cce68","slug":"amit-and-amreen-have-different-statements","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा सुसाइड केस: अमित और अमरीन के बयानों में है विरोधाभास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूजा सुसाइड केस: अमित और अमरीन के बयानों में है विरोधाभास
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 06 May 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर अमित कुमार ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि वह घटना के वक्त कमरे में था और पूजा से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान वह कमरे से तेजी से निकली और बालकनी की ग्रिल से लटक गई।
विज्ञापन
मैने उसे बचाने की कोशिश की। उसे हाथ देकर सहारा दिया, लेकिन वह फिसल गई। चूंकि उसने जरूरत से ज्यादा ड्रिंक कर रखी थी। उधर पूजा की सहेली अमरीन खान ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि अमित के कमरे में आने के बाद कुछ देर में ही वह सोफे से उठकर दूसरे कमरे में चली गई।
विज्ञापन
कमरे की कुंडी लगाने वाली ही थी कि अमित ने उसका दरवाजा खटखटाया और कहा कि पूजा ने बालकनी से छलांग लगा ली है, जल्दी बाहर आओ। अमित का पूजा के बालकनी से लटकने का बयान देना और घटना के दौरान अमरीन से छलांग लगाने की बात करना विरोधाभास लग रहा है।
विज्ञापन