फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amir khan's dangal film shown to schools kids in faridabad

रोटरी क्लब ग्रेस ने बच्चों को दिखाई दंगल फिल्म

Sun, 22 Jan 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 22 Jan 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
amir khan's dangal film shown to schools kids in faridabad

रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस ने शनिवार को फोगाट बहनों के जीवन पर आधारित फिल्म दंगल मानव सेवा समिति द्वारा संचालित स्कूल के बच्चों को दिखाकर जीवन में सकारात्मक करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन


यह फिल्म बेटियों को केंद्र में रखकर बनाई गई है। सभी बच्चों में फिल्म को लेकर उत्साह बना हुआ था। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन गौतम चौधरी के नेतृत्व में 150 बच्चों ने यह फिल्म देखी।
विज्ञापन


अध्यक्ष रोटेरियन चौधरी व समिति के अध्यक्ष अरुण बजाज ने कहा कि फिल्म समाज का दर्पण है। बदलते आधुनिक परिवेश में भी बेटियों को लेकर कई तरह सामाजिक बेड़ियां खड़ी कर दी जाती है। यह फिल्म उन बेड़ियों को काटने में महत्वपूर्ण माध्यम साबित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंगल फिल्म लड़कियों को सशक्त बनाने  का बेजोड़ उदाहरण प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि आदर्श समाज का निर्माण तभी संभव है। जब लड़कियों को हम लड़कों से कम नहीं समझे। इस मौके पर अलका चौधरी, पवन गुप्ता, वीणा गुप्ता, योगेश अग्रवाल, विजय गुप्ता, हरीश मित्तल, अरुण आहूजा, सतीश गुप्ता, संदीप मित्तल, कैलाश  शर्मा, राज राठी, मंजू चौधरी, राज किशोर, स्कूल प्रिंसिपल दिव्या, रोबिन, रजत, मोहित आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed