फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ambulance wait goes to the death.

तड़पकर घायल ने गंवाई जान, देरी से पहुंची एंबुलेंस

Mon, 11 Jan 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 11 Jan 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
Ambulance wait goes to the death.

दूध के टेंकर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। एंबुलेंस का इंतजार एक घायल की जान ले गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किए जाने के बाद दोनों घायल तड़पते रहे।

विज्ञापन


45 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंची, तब जाकर उन्हें ले जाया गया। लेकिन इस इंतजार के कारण एक घायल ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के रहने वाले मोतीउर रहमान व अनवार गुड़गांव के संगम विहार में रह रहे थे। दोनो राजमिस्त्री का काम करते थे।
विज्ञापन


सोमवार को वह तावड़ू की तरफ मोटरसाइकिल से आ रहे थे। सोहना रोड पर धुलावट राव क्रेशर के समीप सामने से आ रहे एक केंटर ने बाइक को टक्कर मार दी।

इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर अवस्था में तावडू पीएचसी लाया गया। यहां से दोनों को नल्हड़ के लिए रेफर किया गया। लेकिन 45 मिनट बाद एंबुलेंस यहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमओ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि वह बार-बार एंबुलेंस के लिए फोन मिलाते रहे। उन्होंने पढैनी पीएचसी से एंबुलेंस बुलाकर मरीजों को नल्हड़ भिजवाया।

अस्पताल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी रूकमीना, रहीस, राजबती व ज्योति ने बताया कि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण घायल 45 मिनट तक तड़पते रहे। नल्हड़ पहुचने पर मोतीउर रहमान ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed