फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ambulance did not come on call

कॉल के बावजूद एंबुलेंस नहीं आई, नवजात की मौत

Thu, 08 Dec 2016 01:34 AM IST
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 08 Dec 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
ambulance did not come on call
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा सुरक्षित रहे, इसके लिए प्रदेश सरकार ने 102 नंबर की एंबुलेंस शुरू कर रखी है, लेकिन बुधवार को एक गर्भवती के लिए कॉल करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। इससे घर में ही डिलीवरी हो गई और नवजात की मौत हो गई।

विज्ञापन


सेक्टर-58 बिशनपुरा निवासी राज बिहारी का आरोप है कि पत्नी नीलम दुबे को सुबह 11:30 बजे दर्द शुरू हुआ। इस पर उन्होंने 102 नंबर की एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। उन्होंने 108 नंबर की एंबुलेंस को भी फोन करके बुलाने की कोशिश की, लेकिन दोनों में कोई भी नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन


करीब 20 बार एंबुलेंस के लिए कॉल किया, लेकिन शाम 5 बजे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस बीच पत्नी की घर में ही डिलीवरी हो गई और नवजात को नहीं बचाया जा सका। पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी गई। पुलिस तो मौके पर पहुंच गई, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। मजबूरी में पास के एक डॉक्टर को बुलाना पड़ा। इस संबंध में कॉल सेंटर की इंचार्ज शबाना खान ने बताया कि पीड़ित के फोन आते ही एंबुलेंस को फोन किया। हमारी टीम भी मौके पर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बहुत गंभीर मामला है। इस मामले में पीड़ित सीएमओ को शिकायत करे। मामले में दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. मंजू शर्मा, मेरठ मंडल के स्वास्थ्य विभाग की एडिशनल डायरेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed