फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ambulance caught fire on Yamuna Expressway in Rabupura

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस में लगी आग, चालक और अस्पताल कर्मी ने कूदकर बचाई जान

Wed, 01 Nov 2023 11:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 01 Nov 2023 11:02 PM IST
सार

गौतबुद्धनगर जिले की रबूपुरा नगर पंचायत के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर अचानकर एंबुलेंस में आग लग गई। चालक और अस्पताल कर्मी ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
Ambulance caught fire on Yamuna Expressway in Rabupura
एंबुलेंस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रबूपुरा में बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। चालक और अस्पताल कर्मी ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। देखते ही देखते एंबुलेंस यमुना एक्सप्रेसवे के बीचों बीच जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। अन्यथा जनहानि हो सकती थी। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार रबूपुरा में संचालित एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस बुधवार की शाम जेवर के कैलाश अस्पताल में मरीज को भर्ती कराने के लिए गई थी। वहां से लौटते समय यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर की दूरी पर शार्ट सर्किट के चलते एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते एंबुलेंस धू-धू कर जलने लगी। गाड़ी में मौजूद चालक और अस्पताल कर्मी ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed