फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amazing Concept car will run 100 km in one liter

कंसेप्ट कार का कमाल-एक लीटर में 100 किलोमीटर

Tue, 09 Feb 2016 09:16 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
Amazing Concept car will run 100 km in one liter

एक लीटर ईंधन में कोई कार कितनी चल सकती है। अधिकतम 30 लीटर। लेकिन आटो एक्सपो में एक कार ऐसी है जो 100 किलोमीटर भी चल सकती है। है न कमाल।

विज्ञापन


इसी तरह जब हम कार की कल्पना करते हैं तो चार दरवाजे ही दिमाग में आते हैं। लेकिन आटो एक्सपो में इस बार तीन दरवाजों वाली कार ने दर्शकों को हैरानी में डाल दिया। इसी तरह होंडा की कंसेप्ट बाइक में आगे दो और पीछे एक पहिया है।

विज्ञापन


कुछ कंसेप्ट गाड़ियां तो देखने से ऐसे लगती हैं जैसे अभी फार्मूला वन ट्रैक पर दौड़ने लगेंगी। यहां यह जानना दिलचस्प होगा कि कंसेप्ट कार का मतलब क्या है?

अमेरिका में पहली कंसेप्ट कार पेश की गई थी।

Amazing Concept car will run 100 km in one liter

आटोमोबाइल जानकारों के अनुसार 1938 में ब्यूक वाई जाब के नाम से अमेरिका में पहली कंसेप्ट कार पेश की गई थी। कंसेप्ट कार का मतलब है भविष्य की कार का खाका।


आटो एक्सपो में इन कारों को पेश कर कंपनियां ग्राहकों की राय जानने का प्रयास करती हैं। कई बार कंसेप्ट सिर्फ डिजाइन आधारित होता है। कई बार कंसेप्ट यानी विचार पर काम करते करते वर्षों गुजर जाते हैं। कई बार जो कंसेप्ट पेश किया जाता है वास्तव में कार उससे काफी अलग होती है।

आइये देखते हैं इस आटो एक्सपो में किस तरह की कंसेप्ट कार पेश की गई हैं। महिंद्रा ने कंसेप्ट कार एक्सयूवी एयरो पेश की है जिसके तीन दरवाजे हैं। दो आगे और एक पीछे।

दर्शक इस कार को लेकर खासे उत्सुक दिखे

Amazing Concept car will run 100 km in one liter

दर्शक इस कार को लेकर खासे उत्सुक दिखे। कंपनी का कहना है जब यह कार तैयार होगी तो इसमें 2.2 लीटर का डीजल इंजन है और इसकी कीमत 20 लाख रुपये के आसपास होगी। रेनो ने कंसेप्ट कार इयोलैब पेश की है।


यह प्लग इन हाइब्रिड हैचबैक कार एक लीटर ईंधन में 100 किलोमीटर चल सकती है। इसमें पेट्रोल इंजन और बिजली की मोटर का मेल किया गया है। कार निर्माताओं के अनुसार इसमें प्रदूषण बिल्कुल नहीं होगा।

कार के किफायती प्रदर्शन की वजह इसके निर्माण में हल्के मेटिरियल का इस्तेमाल होना है, कार एक हजार किलो से कम की होगी। डैटसन ने गो क्रास कंसेप्ट कार पेश की है।

विज्ञापन

भविष्य के वाहनों में पर्यावरण के प्रति सजगता

Amazing Concept car will run 100 km in one liter

इसकी थीम स्टाइल, एडवेंचर और फन है। आडी ने दो दरवाजों वाली कंसेप्ट कार प्रोलोग पेश की है। इसमें इनोवेटिव साफ्टवेयर इंटेलिजेंट प्रोग्राम का इस्तेमाल किया गया है। गाड़ी में मौजूद लोगों के स्मार्टफोन आटोमैटिक चार्ज होने का सिस्टम भी इसमें है।

बाइक की बात करें तो होंडा ने नियोविंग कंसेप्ट बाइक पेश की है जिसमें आगे दो और पीछे एक पहिया है। इसके पीछे कंपनी का विचार सवार की सुरक्षा है।

इसे टिलटिंग थ्री व्हीलर सेगमेंट कहा जाता है। कंपनी की यह बाइक हाइब्रिड है, जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर का इस्मेताल है। भविष्य के वाहनों को देखें तो उनमें पर्यावरण के प्रति सजगता साफ दिखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed