{"_id":"62719ab16248f624e50b0754","slug":"amar-ujala-uday-coffee-table-book-released-today-bjp-national-president-jp-nadda-is-the-chief-guest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला करेगा सम्मान: 'उदय कॉफी टेबल बुक' का विमोचन आज, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हैं मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला करेगा सम्मान: 'उदय कॉफी टेबल बुक' का विमोचन आज, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हैं मुख्य अतिथि
Wed, 04 May 2022 02:43 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 04 May 2022 02:43 AM IST
सार
विमोचन समारोह के बाद इन सभी व्यक्तियों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा। ये वे व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से अपने काम को आगे बढ़ाया और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनें।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोरोना काल की विषम परिस्थितियों के बावजूद अपने कार्यक्षेत्र में अहम मुकाम हासिल करने वाले उद्यमियों, शिक्षाविदों, रिएल एस्टेट कारोबारियों के जीवन वृतांत और सफलता की कहानी को ‘अमर उजाला उदय कॉफी टेबल बुक’ के जरिए समाज के समाने लाने के लिए अनूठी पहल की गई है।
विज्ञापन
कॉफी टेबल बुक का विमोचन समारोह 4 मई को शाम पांच बजे दिल्ली के होटल ली मेरिडियन में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कॉफी टेबल बुक का विमोचन करेंगे, जिसमें दिल्ली-एनसीआर की 14 शख्सियतों की उपलब्धियों को संजोया गया है।
विज्ञापन
विमोचन समारोह के बाद इन सभी व्यक्तियों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा। ये वे व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से अपने काम को आगे बढ़ाया और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनें। इनकी उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए अमर उजाला कॉफी टेबल बुक लॉान्च करने जा रहा है।
विज्ञापन