फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amar ujala shopping festival is getting heavy crowd

अमर उजाला शॉपिंग मेले में सुबह से ही बिखरी भरपूर रौनक

Sat, 30 Jan 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 30 Jan 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
amar ujala shopping festival is getting heavy crowd

गुडग़ांव में वीकेंड पर शनिवार को अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। मौसम साफ होने के कारण लोग बच्चों के साथ मेला देखने पहुंचे और जमकर खरीदारी की। रविवार को मेले का अंतिम दिन होने कारण और भीड़ उमडने की उम्मीद है।

विज्ञापन


शॉपिंग फेस्टिवल में पहुंचे लोगों ने जमकर खरीदारी की। साथ ही खाने की स्टाल पर चटपटे व्यंजनों का स्वाद चखा। शॉपिंग के साथ-साथ मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बहार छाई हुई है। लोग मेले में खरीदारी करने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लुत्फ भी उठा रहे हैं।
विज्ञापन


यूपी के मुजफ्फरनगर से दिलशाद मेले में ऊंट लेकर आए हैं। बड़े और बच्चे मेले में रंगीले परिधान में सजे
ऊंट की सवारी कर मस्ती कर रहे हैं। यहीं नहीं मेले में आने वाले युवा भी यहां मंच पर अपनी कला को प्रस्तुत कर वाहवाही लूट रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले ऐसे युवाओं को अमर उजाला की ओर से पुरस्कृत भी किया जा रहा है। जिससे युवाओं का जोश देखते ही बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में आम जनता की सुविधा के लिए आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था भी स्टॉल पर की गई है, ताकि शॉपिंग के साथ-साथ वह अपना आधार कार्ड भी बनवा सकें। मेले में लगे करीब 150 स्टॉलों पर विभिन्न प्रकार के लुभावने स्टॉल हैं, जिनमें महिलाओं के परिधान से लेकर खानपान के उत्पाद हैं।


साथ ही आयुर्वेदिक दवाएं, अचार, खिलौने, फुटवियर, होम डेकोरेशन, हैंडीक्राफ्ट समेत विभिन्न प्रकार की सामग्री खरीदारों के लिए यहां मौजूद है। शॉपिंग के साथ बच्चों की मौज मस्ती का इंतजाम है। विद्यार्थियों को गाइड करने के लिए यहां एसआरएम यूनिवर्सिटी की ओर से स्टॉल लगाए गए हैं, जहां पर विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को विज्ञान के माध्यम से दूर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed