{"_id":"58a408454f1c1b564fd84fb5","slug":"amar-ujala-shopping-fest-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल: भीड़ बढ़ रही है अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल: भीड़ बढ़ रही है अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 15 Feb 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला और इवेंट पैराडाइज की ओर से सेक्टर-5 स्थित हुडा ग्राउंड मेें चल रहे शॉपिंग फेस्टिवल में लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। वेलेंटाइन डे के कारण मंगलवार को कई जोड़े भी यहां पहुंचे। बतौर मुख्य अतिथि डीसीपी साउथ अशोक बख्शी ने जायजा लेते हुए इसे मनोरंजक और शिक्षाप्रद बताया।
विज्ञापन
अमर उजाला के शॉपिंग मेले में आने वाले लोगों ने आगरा की लठमार पेटिज और मुजफ्फर नगर की मुगलेट का लुफ्त उठाया। मंगलवार को मेले में विद्यार्थियों की भीड़ रही। मेले में स्कूली बच्चों की भी खासी भीड़ रही। आगरा की लठमार पेटिज खिलाने वाले अभिमन्यू ने बताया कि यह एक विशेष रेसिपी है, जो खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खाई जाती है।
विज्ञापन
इसे युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। मुज्जफर नगर की मुगलेट को भी लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। मुगलेट को बनाने में 11 प्रकार की वेजिटेबल को मिक्स करके बनाया जाता है। मुगलेट विक्रेता प्रमोद ने बताया कि मेले में अधिकतर लोगों द्वारा मुगलेट को पसंद किया जा रहा है। शाम होते ही तो ग्राहकों की भीड़ लग जाती है।
विज्ञापन