फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala readers watched The Lion King lucky draw for The most lucky reader

अमर उजाला ने पाठकों को रिलीज से पहले देखी ‘द लॉयन किंग’, जल्द मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट

Sat, 20 Jul 2019 05:57 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Prachi Priyam Updated Sat, 20 Jul 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala readers watched The Lion King lucky draw for The most lucky reader
‘द लॉयन किंग मूवी' देखते फाठक - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ने अपने पाठकों को रिलीज से पहले फिल्म दिखाने की एक नई शुरुआत की है। इसी के तहत गुरुवार को सेक्टर-25 स्थित स्पाइस सिनेमा में ‘द लॉयन किंग मूवी’ पाठकों को दिखाई गई। फिल्म देखने आए दर्शकों के लिए यह एक नया अनुभव था। परिजनों के साथ फिल्म देखने आए बच्चों के चेहरों पर अलग ही उत्साह नजर आया। जैसे ही उन्होंने स्क्रीन पर जंगल के राजा को देखा उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। थ्री डी फिल्म का हिंदी संस्करण देखकर सभी ने अमर उजाला को धन्यवाद कहा।

विज्ञापन


इस फिल्म को देखने का मौका पाने वाले पाठकों के लिए अभी सरप्राइज गिफ्ट बाकी है। दरअसल ‘द मोस्ट लकी रीडर’ के तौर पर कुछ पाठकों के नाम निकाले जाएंगे। उन्हें अमर उजाला कार्यालय की तरफ से सूचित किया जाएगा। उसके बाद इन पाठकों को अमर उजाला और डिजनी की तरफ से एक तोहफा भी दिया जाएगा, लेकिन यह तोहफा लेने की एक शर्त है कि उनको हॉल में लगी लॉयन किंग और अमर उजाला की स्टैंडी के सामने ली गई सेल्फी को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करना होगा। 
विज्ञापन


हॉल में रखे बॉक्स में पाठकों द्वारा दिए गए उनके नाम और फोन नंबर में से ‘द मोस्ट लकी विनर’ चुना जाएगा। इनाम लेने के लिए आते समय पाठक को अपने फेसबुक पेज पर लगी सेल्फी दिखानी होगी। आप भी ऐसे कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेना चाहते हैं या फिर फिल्मी सितारों से सीधे मिलने का मौका चाहते हैं तो नियमित तौर पर अमर उजाला बिंदास पेज देखते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed