फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amar ujala news flash breaking news, live update

दिल्ली एनसीआरः 10 अप्रैल की खबरों का लाइव अपडेट

Fri, 11 Apr 2014 07:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 11 Apr 2014 07:10 PM IST
विज्ञापन
amar ujala news flash breaking news, live update
दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद और नोएडा की पल-पल की घटनाओं को जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।
विज्ञापन


9:00 PM: दिल्ली में कुल 64 फीसदी वोट पड़े। वहीं फरीदाबाद में भी आंकड़ा 60 फीसदी के पार रहा।

5:30 PM: दिल्ली में 5:00 बजे तक 57 फीसदी वोट पड़े। वहीं फरीदाबाद में 5 बजे तक कुल 51 फीसदी मतदान हुआ।

4.07 PM: गुड़गांव में 3.30 बजे तक वोट प्रतिशत
बादशाहपुर में 59 प्रतिशत
बावल में 54.7 प्रतिशत
फिरोजपुर झिरका में 57.8 प्रतिशत
गुड़गांव में 57.4 प्रतिशत
नूंह में 60.7 प्रतिशत
पटौदी में 58.4 प्रतिशत
पुन्हाना में 56.1 प्रतिशत
रेवाड़ी में 46.8 प्रतिशत
सोहना में 56.8 प्रतिशत

कुल वोट प्रतिशत 56.5

3.32 PM: फरीदाबाद में तीन बजे तक 55 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं।

3.22 PM: फरीदाबाद के सेक्टर 17 में कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना की पत्नी ममता भड़ाना और बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय गौड़ के बीच कहासुनी।

3.17 PM: दिल्ली में दोपहर 3 बजे 51 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं।

2.45 PM: गौतमबुद्ध नगर में दोपहर दो बजे तक 45 प्रतिशत मतदान की सूचना।

2.17 PM: चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि गुड़गांव में 2 बजे तक 33 फीसदी वोट पड़ा।

1.40 PM: दिल्ली में दोपहर 1 बजे तक 40 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं।

1.10 PM: गाजियाबाद में दोपहर 1 बजे करीब 34 फीसदी मतदान हो चुका है।

12.48 PM: फरीदाबाद में 12 बजे तक 30 प्रतिशत वोटिंग होने की सूचना।

12.26 PM: चुनाव आयोग ने बताया कि गुड़गांव में 12 बजे तक 25.8 प्रतिशत मतदान।

12.22 PM: वोट डालने निर्माण भवन पहुंचे बीजेपी नेता वरुण गांधी।

12.13 PM: फरीदाबाद के एनएच 3 स्थित डीएवी कॉलेज में ईवीएम खराब, पिछले डेढ़ घंटे से ईवीएम खराब।

11.56 AM: वोट डालने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी की लहर नहीं है।

11.36 AM: कांग्रेस की प्रियंका गांधी भी वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंची।

11.30 AM: दिल्ली और फरीदाबाद में 11 बजे तक 25-25 फीसदी मतदान।

11.25 AM: फरीदाबाद के ही हथीन विधानसभा क्षेत्र के अल्लिका गांव में भी हाथापाई, थोड़ी देर के लिए पोलिंग रूका।

11.20 AM: फरीदाबाद के हथीन में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, हवाई फायरिंग भी हुई।

11.14 AM: साहिबाबाद में राष्ट्रीय लोकदल के नेता अमर सिंह ने किया डाला अपना वोट।

11.11 AM: बीजेपी के विजय गोयल का कहना है कि दिल्ली में इस बार मुकाबला आप और बीजेपी के बीच है।

11.06 AM: केजरीवाल ने वोट डालने के बाद कहा, ये सच्चाई और बुराई के बीच की लड़ाई है। इसमें सच्चाई और आम आदमी ही जीतेगा, दिल्ली में सात सीटें जीतेंगे।


10.59 AM: गाजियाबाद के लोनी में 96 साल की महिला ने डाला वोट।

10.51 AM: बीजेपी की मीनाक्षी लेखी ने अपना वोट डाला, ट्विटर पर अपना फोटो शेयर किया।

10.48 AM: अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली के तिलक लेन में अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे।

10.43 AM: गुड़गांव के इनेलो प्रत्याशी जाकिर हुसैन ने मेवात इलाके से चुनाव आयोग को 18 शिकायतें दी।

10.31 AM: फरीदाबाद में सुबह 10 बजे तक 18 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं।

10.23 AM: फरीदाबाद में लोगों को नाराजगी, वोटर आईकार्ड है लेकिन वोटर लिस्ट में नाम नहीं। कई गुस्से में हैं वोटर।

10.19 AM: गुड़गांव में वोटिंग की रफ्तार बहुत धीमी, 10 बजे तक 7.5 प्रतिशत मतदान। गुड़गांव के कृष्णा नगर इलाके के बूथ नंबर 122 पर कहासुनी, थोड़ी देर के लिए रूका था मतदान।meenakshi lekhi
विज्ञापन


10.11 AM: दिल्ली में नौ बजे तक 10.9 प्रतिशत वोट डाले गए।

10.00 AM: चुनाव आयोग ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में 9 बजे तक 12 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

9.30 AM:
नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन के साथ वोट डाला। सोनिया गांधी का पोलिंग स्टेशन निर्माण भवन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


8.30 AM: भारत के उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शास्त्री भवन में जाकर अपना वोट डाला।

8.05 AM:फरीदाबाद के ही वर्तमान सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना ने भी डाला वोट।

7.30 AM: फरीदाबाद में बीजेपी प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने अपने परिवार सहित डाला अपना वोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed