{"_id":"5d7d24388ebc3e93cf656aa0","slug":"amar-ujala-journalist-arrested-by-noida-police-as-he-tried-to-make-a-video-of-a-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की झड़प का वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे अमर उजाला के पत्रकार को रात भर थाने में रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की झड़प का वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे अमर उजाला के पत्रकार को रात भर थाने में रखा
Sat, 14 Sep 2019 11:02 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-58 में पुलिस और लोगों के बीच झड़प का वीडियो बना रहे अमर उजाला के कैमरामैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और हवालात में डाल दिया। मामले को तूल पकड़ता देख और अमर उजाला द्वारा उसकी पहचान की पुष्टि किए जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
घटना बुधवार 11 सितंबर शाम की है, जब अमर उजाला की वीडियो टीम के कैमरामैन दिनेश कुमार खोड़ा लेबर चौक के पास पुलिस और कुछ लोगों के बीच हो रही झड़प का वीडियो बना रहे थे। यह देख पुलिस ने उन्हें भी अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार कर लिया और उनपर संगीन अपराधों की धारा लगा दी।
यह थी घटना
दिनेश कुमार बुधवार शाम सात बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद शेयरिंग ऑटो से घर लौट रहे थे। लेबर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान चार युवकों ने खुद को पत्रकार बताकर पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की। इसके बाद पुलिस और युवकों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बुधवार शाम को दो पुलिसकर्मी लेबर चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक बाइक सवार को जांच के लिए रोका। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। उन्होंने बाइक को सीज कर दिया। इसके कुछ मिनटों के बाद बाइक सवार तीन अन्य युवकों के साथ वहां पहुंच गया। सभी लोग मिलकर पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने लगे। आरोप है कि उन सभी ने खुद को अलग-अलग संस्थान में पत्रकार बताकर दरोगा के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुला लिया गया। पुलिसकर्मियों ने चारों युवकों को पकड़ लिया।