फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amar ujala abhiyan: youth excited to be voter

अमर उजाला अभियान: वोटर बनने को उत्साहित दिखे युवा

Wed, 26 Feb 2014 07:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 26 Feb 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
amar ujala abhiyan: youth excited to be voter

'अमर उजाला फाउंडेशन' की ओर से बुधवार को बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में वोटर जागरूकता एवं रजिस्ट्रेशन शिविर लगाया गया। इसमें मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए तीन सौ से अधिक फार्म-6 भरे गए।

विज्ञापन


इसकी शुरुआत एसडीएम फरीदाबाद धर्मेंद्र सिंह ने की। इस मौके पर बल्लभगढ़ के नायब तहसीलदार राज सिंह मोर, एचओडी कॉमर्स डॉ. अनिल सिंघल, डॉ. जयपाल सिंह व पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिविर से पहले अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कॉलेज सभागार में लोकतंत्र में वोट के महत्व पर अपने विचार प्रकट किए। मंच का संचालन किरण आनंद ने किया। निर्वाचन कर्मचारी ज्ञानचंद व अमित कुमार ने मतदाता बनने के  लिए विद्यार्थियों से फार्म भरवाने के साथ-साथ अन्य जरूरी बातों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी प्रजातांत्रिक देश में मतदाता का पंजीकरण एक महत्वपूर्ण कार्य होता है। विश्व के लोकतांत्रिक देशों में भारत अकेला देश है, जिसे आजादी के साथ ही सरकार चुनने का अधिकार अपने आप मिल गया। कुछ देश ऐसे हैं, जहां लोग आजाद तो हैं, लेकिन उन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की भूमिका सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। बेहतर मतदान औसत के बिना बेहतर स्वस्थ लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती। एसडीएम ने कहा कि देश की आबादी और मतदाताओं की संख्या में भारी गैप है। ऐसे में ‘अमर उजाला’ का यह अभियान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम करना लोकतंत्र के असली पहरेदार की निशानी है।

सहायक निर्वाचन अधिकारी व नायब तहसीलदार राज सिंह मोर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के पास वोट का सशक्त हथियार है। एक वोट से सरकार बनती व बिगड़ती है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने वोट के अधिकार की कीमत समझनी होगी और पोलिंग के दिन बूथ पर जाकर मतदान करना होगा। उन्होंने छात्राओं से अपने अन्य साथियों व पड़ोसियों को भी मतदान के प्रति जागरुक करने की अपील की। कार्यक्रम के आयोजन में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. केके गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उत्साह से गदगद दिखी छात्राएं
अग्रवाल कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं में मतदाता पहचान पत्र बनवाने को लेकर गजब का उत्साह दिखा। महज आधे घंटे के अंदर तीन सौ फॉर्म खत्म हो गए। कई छात्राएं अपना पहचान पत्र बनवाने के साथ-साथ अपनी सहेलियों के लिए भी फार्म लेकर गईं। फार्म खत्म हो जाने पर दर्जनों छात्राओं ने इंटरनेट से फार्म डाउनलोड कर भरा।

फरीदाबाद के एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने इस ने इस दौरान कहा कि ‘अमर उजाला’ द्वारा समय-समय पर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ चलाए जाने वाला अभियान लोगों के लिए प्रेरणा का काम करता है। ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान की तरह मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए स्कूल-कॉलेजों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने का काम लोगों को प्रेरणा देगा।

लोकतंत्र मजबूती के लिए जरूर करें मतदान
वहीं बीए सेकेंड ईयर की छात्रा दिव्या ने कहा कि मतदाताओं के बगैर लोकतंत्र की परिकल्पना ही नहीं की जा सकती है। लोकतंत्र का आधार वोट है। वोट है तो लोकतंत्र है। अगर वोट ही न हो तो शायद लोकतंत्र ही न रहे। इसलिए मतदान करें अपने लिए और देश के लिए।

वहीं पूजा शर्मा का कहना था, लोकतंत्र में वोट आम आदमी का सबसे बड़ा अधिकार है। इसलिए मतदान के लिए घर से बाहर निकलकर बूथ तक हर हाल में पहुंचना चाहिए। पहले हमें अपना वोट डालना चाहिए उसके बाद अपने अधिकारों के लिए बात करनी चाहिए। कम वोट पड़ने के कारण ही गलत लोग चुने जाते हैं।


अग्रवाल कॉलेज के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र ने कहा कि जनता और समाज के उत्थान के लिए सभी नागरिकों को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। यह तभी संभव है जब सभी अपना वोटर कार्ड बनवाएं। हर व्यक्ति को समझना होगा कि इससे बड़ी उसकी कोई ताकत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed