'आप' को चंदा मामले में आया नया किरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी को चंदा देने के मामले में आज एक नया मोड़ आ गया है। उस भारतीय-कनाडाई महिला ने खुद सामने आकर आम आदमी पार्टी को चंदा देने बात कही और गैरकानूनी ढंग से चंदा देने का आरोप लगाने वाले एनजीओ आवाम को कानूनी नोटिस जारी कर दिया है।
आप को चंदा देने वाली ये महिला हैं जसकीरत मान कौर। उन्होंने आरोप लगाने वाले आवाम और गोपाल गोयल को कूरियर से नोटिस भेजकर बिना शर्त सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा है।
यही नहीं जसकीरत मान ने कहा कि अगर आवाम और गोपाल गोयल उनसे माफी नहीं मांगते तो इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी।
'मैं भारतीय नागरिक हूं, मैंने आप को चंदा दिया है'
यह पूछे जाने पर विदेशों से राजनीतिक पार्टियों को चंदा देना अवैध है पर जसकीरत मान का कहना है कि मेरे पति कनाडा के हैं, लेकिन मैं भारतीय नागरिक हूं। जरूरत पड़ने पर मैं अपना पासपोर्ट भी दिखाने को तैयार हूं। मैंने दिसंबर के अंत में कनाडा से क्रेडिट कार्ड के जरिए 1000 डॉलर का चंदा आम आदमी पार्टी को दिया था।
यही नहीं इससे पहले भी मैंने आप को चंदा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि आवाम जिस कंपनी के जरिए पैसे दिए जाने का दावा कर रही है, मैं उसे जानती तक नहीं।
गौरतलब है कि आवाम नाम के एनजीओ ने दो दिन पर आप पर जूलियो ओउलोविस्कीस नाम की कनाडाई कंपनी से 50 लाख रुपये का चंदा गैरकानूनी तरीके लिए जाने का आरोप लगाया था।