फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Allegations of pressure on BLOs during the SIR process; Haryana Teachers' Association submits memorandum to the Deputy Commissioner.

Delhi NCR News: एसआईआर प्रक्रिया में बीएलओ पर दबाव का आरोप, हरियाणा अध्यापक संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
पुराने पते और बदले ठिकानों ने बढ़ाई बीएलओ की परेशानी
विज्ञापन

किरायेदारों और पलायन कर चुके मतदाताओं की तलाश बनी मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल।
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) पर बनाए जा रहे दबाव को लेकर हरियाणा अध्यापक संघ ने सोमवार को जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि एसआईआर प्रकिया संबंधी कार्यों के लिए निर्धारित समय बहुत कम है, जबकि कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियां अत्यधिक हैं। ऐसे में अधिकारियों द्वारा लगातार कार्य शीघ्र पूरा करने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे बीएलओ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बीएलओ ने बताया कि मतदाता सत्यापन कार्य में सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी कॉलोनियों में आ रही है। विशेष रूप से शमशाबाद, राजीव नगर, कैलाश नगर, इस्लामाबाद और अंबेडकर कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में मतदाताओं की पहचान करना बड़ी चुनौती बना हुआ है। कई लोग किराये के मकानों में रहते हैं या अपना निवास स्थान बदल चुके हैं, जबकि मतदाता सूची में पुराने पते दर्ज हैं। इसके कारण संबंधित मतदाताओं तक पहुंचना और उनका सत्यापन करना काफी कठिन हो रहा है।
विज्ञापन


बीएलओ ने कहा कि उन्हें एसआईआर प्रकिया का कार्य करने में किसी प्रकार की आपत्ति या परेशानी नहीं है और वे अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों द्वारा बनाए जा रहे अत्यधिक दबाव के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जमीनी स्तर पर कई व्यावहारिक चुनौतियां हैं, जिन्हें देखते हुए कार्य के लिए पर्याप्त समय और सहयोग मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएलओ से बातचित


रविवार को लगभग 750 फार्म प्राप्त हुए थे। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों द्वारा इन फार्मों का सत्यापन और प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उनेक अनुसार उनका कार्यक्षेत्र काफी बड़ा है और कई परिवारों का पता लगाना तथा उनसे संपर्क स्थापित करना आसान नहीं है।-
बीएलओ रमेश चंद बूथ संख्या-125 पर कार्यरत

एसआईआर अभियान के दौरान मतदाता सत्यापन में काफी परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची क्षेत्र के अनुसार अपडेट नहीं है। कई मतदाता पहले किराये पर रहते थे, लेकिन अब मकान बदल चुके हैं, जिससे उन्हें ढूंढना मुश्किल हो रहा है।-बीएलओ श्यामवीर बूथ संख्या-123 पर कार्यरत




------ मतदाता सूची में कई मतदाता क्रमवार नहीं हैं, जिससे सत्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न राज्यों से काम की तलाश में शहर आए लोगों ने यहां अपने वोट बनवा लिए थे, लेकिन अब उनमें से कई लोग शहर छोड़कर जा चुके हैं। ऐसे मतदाताओं का वर्तमान पता लगाना और उनका सत्यापन करना काफी मुश्किल हो रहा है।-बीएलओ महेश चंद बूथ संख्या-119 पर कार्यरत





अधिकांश कामकाजी लोग दिनभर घर से बाहर रहते हैं, जिससे उनसे संपर्क नहीं हो पाता। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों और कॉलोनियों में लोगों को प्रक्रिया समझाने में भी काफी समय लगता है। इन चुनौतियों के बावजूद अधिकारियों द्वारा कार्य जल्द पूरा करने का दबाव बनाया जा रहा है।- बीएलओ नरेश,बूथ संख्या-124 पर कार्यरत










विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article