{"_id":"57e133fa4f1c1b8341a82dc1","slug":"all-unions-support-the-strike-of-the-lab-technicians","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व कर्मचारी संघ ने दिया लैब टेक्नीशियनों की हड़ताल को समर्थन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व कर्मचारी संघ ने दिया लैब टेक्नीशियनों की हड़ताल को समर्थन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा स्टेट टेक्नीशियन एसोसिएशन की ओर से घोषित दो दिन की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। सर्व हरियाणा कर्मचारी संघ ने भी हड़ताल को समर्थन दिया।
विज्ञापन
हालांकि बीके सिविल अस्पताल में इमरजेंसी, प्रसूति विभाग और ब्लडबैंक में आवश्यक जांचें की जाती रहीं। दूसरे दिन भी सामान्य मरीजों को जांच के लिए निजी पैथोलॉजी सेंटरों का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन
हड़ताल के समर्थन में उतरी सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान अशोक ने कहा कि यह दिन-रात बीके सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार को इन लैब टेक्नीशियनों को उचित पे ग्रेड देना चाहिए ताकि वह भी गरिमापूर्ण जीवन यापन कर सकें। फरीदाबाद स्टेट लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के प्रधान रंजीत सिंह ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ के समर्थन से हमें मजबूती मिली है।
सरकार लंबे समय से मांगों पर टालमटोल कर रही है। मंगलवार को भी हड़ताल में 46 में से 32 अस्थायी लैब टेक्नीशियनों ने हिस्सा लिया।
यदि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन पर हड़ताल पर चले जाएंगे। हड़ताल दोपहर दो बजे के बाद खत्म हो गई और बुधवार से लैब टेक्नीशियन दोबारा से काम करते हुए नजर आएंगे। बीके सिविल अस्पताल में लैब बंद होने की वजह से मरीजों को जांच के लिए निजी लैब की ओर जाना पड़ा।