फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All three accused caught in Assam became terrorists for personal reasons

आखिर क्यों बने ये तीनों आतंकी, सच आया सामने, एक का तो रह चुका है लव कनेक्शन

Tue, 26 Nov 2019 01:34 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Nov 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
All three accused caught in Assam became terrorists for personal reasons
असम में पकड़े गए तीनों आतंकी - फोटो : अमर उजाला

असम से गिरफ्तार किए गए आतंकी निजी कारणों से दहशतगर्दी की राह पर चले थे। निजी परेशानियों का बदला लेने के लिए बांग्लादेशी आईएसआईएस से प्रभावित होकर आतंकी बन गए। 

विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये असम में बम धमाका कर दिल्ली में आकर छिपते और फिर यहां भीड़भाड़ वाली जगहों पर बम विस्फोट करना चाहते थे। आरोपी 13 जुलाई, 2018 में उज्जैन में हुए ट्रेन धमाकों की तरह दिल्ली व असम में वारदात अंजाम देना चाहते थे। ट्रेने धमाकों के लिए जिस तरह के विस्फोटक व बमों का इस्तेमाल किया गया था, ठीक उसी तरह के बम इन आतंकियों ने बनाए थे। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लुइत जमील जमां उर्फ अली असम में दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम करता था। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया जमील व लड़की की वीडियो फेसबुक पर डाल दी। इस पर लिख दिया कि वह लव जेहाद कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो जमील की बेइज्जती महसूस हुई। उसे लगा कि वह बदनाम हो गया है। इसका बदला लेने के लिए वह आईएसआईएस से प्रभावित होकर आतंकी बन गया। रंजीत इस्लाम इस आतंकी मोड्यूल का सरगना है। उसे लगता था कि एक समुदाय के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। 


इसका बदला लेने के लिए वह बम धमाके करना चाहता था। मुकादिर इस्लाम इन दोनों का दोस्त है। वह बेरोजगार था और इसी से पेरशान होकर आतंक की राह पर चल पड़ा। रंजीत इस्लाम व जुइत जमील ने उसे आतंकी बनने के लिए उकसाया था। स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में ये सामने आया है कि गिरफ्तार आतंकियों का कोई हैंडलर या आका नहीं है। आरोपी सोशल मीडिया पर आईएसआईएस आकाओं के वीडियो देखकर खुद ही आईएसआईएस से प्रभावित होकर आतंकी बने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed