फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All regular leaves for Delhi Police cancelled; approval to be granted only in emergencies

Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस की सभी नियमित छुट्टियां रद्द, आपात स्थिति में ही मिलेगी मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
कानून-व्यवस्था के मद्देनजर आदेश जारी, पुलिस आयुक्त की अनुमति के बिना प्रशिक्षण में भी नहीं होंगे शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अपने सभी कर्मियों की नियमित छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश सभी जिला पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी), विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ), इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है।
आदेश के अनुसार अगले निर्देश तक आकस्मिक अवकाश, अर्जित अवकाश सहित कोई भी नियमित छुट्टी स्वीकृत नहीं की जाएगी। केवल वास्तविक आपात स्थिति में सक्षम प्राधिकारी द्वारा सत्यापन और अनुमोदन के बाद ही छुट्टी दी जाएगी। साथ ही, पुलिस आयुक्त की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी पुलिसकर्मी किसी प्रशिक्षण कार्यक्रम या पाठ्यक्रम में भाग नहीं ले सकेगा।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने कहा कि सभी जिला पुलिस उपायुक्तों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि छुट्टी केवल वास्तविक आपात परिस्थितियों में ही मंजूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह आदेश ऐसे समय जारी किया गया है जब राजधानी में विभिन्न मुद्दों, विशेषकर प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली में सुधार और नीट प्रश्नपत्र लीक प्रकरण को लेकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। हाल ही में जंतर-मंतर पर आयोजित 'संसद चलो' मार्च में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल हुए थे। संसद की ओर बढ़ने की कोशिश के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग किया, जिसके बाद हुई झड़पों में कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed