{"_id":"1b73dc759293fdba4133fcd734dec73e","slug":"all-information-of-metro-on-the-website-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में सफर करते हैं तो आपके लिए जरूरी है ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो में सफर करते हैं तो आपके लिए जरूरी है ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो की ट्रेनों के समय, रूट और किराये की जानकारी अब दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) की वेबसाइट पर मिलेगी।
विज्ञापन
डीएमआरसी ने अपनी वेबसाइट को अपडेट कर किया है। अब यात्री इसे स्मार्ट फोन पर भी आराम से खोल सकेंगे। जल्द ही इसका हिंदी वर्जन भी उपलब्ध होगा। डीएमआरसी ने यात्रियों की परेशानी संग सुझावों के तहत शुक्रवार को अपनी वेबसाइट www.delhimetrorail.com को अपडेट कर दिया है।
मेट्रो भवन में डीएमआरसी एमडी मंगू सिंह ने वेबसाइट के नए लुक को लांच किया। नए कलेवर में लांच की गई वेबसाइट के होम पेज में ही मेट्रो मोबाइल ऐप, फिल्म शूटिंग पालिसी , इंवेंट पालिसी, फर्स्ट व लास्ट मेट्रो टाइमिंग, ट्रेन रिजर्वेशन पालिसी की सीधी जानकारी उपलब्ध होगी। इसके अलावा डीएमआरसी हेल्पलाइन का नंबर भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन