आखिर क्यों आए अरविंद केजरीवाल की आंखों में आंसू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने फंड के लिए चर्चाओं का मुद्दा बनने वाले केजरीवाल एक और चंदे के लिए खास चर्चा में हैं। लेकिन इस बार ये चंदा पांच रुपयों का है।अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर एकांउट पर एक खास ट्वीट किया है।
इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि इस दुनिया की सारी ताकतें उसकी दुआओं के आगे छोटी हैं। इस ट्वीट में केजरीवाल ने गाजीपुर के एक भिखारी द्वारा दिए गए चंदे ना जिक्र है।
Yest, a beggar at ghazipur cross gave me Rs 5 to fight elections. It moved me to tears. इस दुनिया की सारी ताकतें उसकी दुआओं के आगे छोटी हैं
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 17, 2015
अरविंद केजरीवाल लिखते हैं कि गाजीपुर में एक भिखारी ने मुझे पांच का सिक्का चुनाव लड़ने के लिए चंदे के रुप में दिया है। उसने जब मुझे ये सिक्का दिया तो मेरी आंखों में आसूं आ गए। दुनिया की कोई भी दुआ उसकी दुआओं से बड़ी नहीं हो सकती है।
अब तक हिट रहा है 'आप' के फंड का फंडा
आपको बता दें आम आदमी पार्टी चंदा जुटाने के लिए अपनी खास कैम्पेनिंग के लिए प्रसिद्ध रही है। चाहें कॉफी विद केजरीवाल हो या डिनर विद केजरीवाल हर जगह आप ने अन्य पार्टी की अपेक्षा लोगों को अपनी ओर खींचने की कोशिश की।
2015 के पहले दिन ही आम आदमी पार्टी (आप) की झोली में बड़े पैमाने पर चंदा आया था। पार्टी का अनुमान है कि पहली तारीख को दिल्ली चुनाव के लिए 30 लाख रुपये से ज्यादा की राशि मिल जाएगी।
बेशक दिल्ली चुनाव में पार्टी की योजना 30 करोड़ रुपये का फंड जुटाने की है। पार्टी का मानना है कि चंदे के लिए अलग-अलग अभियान अभी पिछले दिनों ही शुरू हुए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि चुनाव से काफी पहले 30 करोड़ रुपये जुटा लिया जाएगा।