{"_id":"69ebb29797123687240eaa98","slug":"all-facilities-should-be-provided-to-patients-in-the-medical-college-rao-narbir-singh-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-111539-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज में मरीजों को दी जाएं सभी सुविधाएं : राव नरबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज में मरीजों को दी जाएं सभी सुविधाएं : राव नरबीर सिंह
विज्ञापन
-उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने की जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता
-बैठक में सुने गए 17 परिवाद, 12 परिवादों का मौके पर ही किया समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को चिकित्सा संबंधी सभी सुविधाएं देने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज नल्हड़ के निदेशक को निर्देश दिए कि इस मेडिकल में मरीजों के लिए इलाज संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट व कार्डियोलॉजिस्ट जैसे जो भी पद रिक्त हैं, उन पर नियुक्ति जल्द से जल्द करवाएं। मरीजों को निशुल्क दवाइयां व पौष्टिक आहार भी उपलब्ध करवाएं।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने एजेंडे में शामिल कुल 17 परिवादों को सुना तथा 12 परिवादों का मौके पर ही निपटारा किया। शेष 5 शिकायतों को लंबित रखते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही कर आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उद्योग मंत्री ने सद्दीक नगर नूंह निवासी इमरान, अनवर व सौरव की उनकी कालोनी के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने संबंधी शिकायत पर एचवीपीएनएल के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि इसका सर्वे करवाकर उचित कार्यवाही करें। इस शिकायत की सिफारिश भाजपा नेता जाकिर हुसैन ने भी मंत्री से की। जटवाड़ा तावडू निवासी जितेंद्र की प्राइमरी स्कूल पर कई लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जे की शिकायत तथा गांव बैंसी निवासी इबनस की पंचायती जमीन पर कुछ लोगों के कब्जे की शिकायत पर मंत्री ने संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गांव गांगोली तहसील इंडरी निवासी सुरेश एवं अन्य की शिकायत थी कि उसने अपनी गेहूं की फसल का बीमा करवाया हुआ था, लेकिन खराबे पर संंबंधित बीमा का लाभ नहीं दिया गया और बेवजह क्यूरी लगा दी, इस पर उद्योग मंत्री ने कृषि विभाग व बीमा कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रभावित किसानों को बीमा क्लेम उचित लाभ देना सुनिश्चित करें।
पेयजल का मुद्दा छाया: ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में गांव आकेड़ा व पुनहाना में पेयजल की समस्या का मुद्दा उठा। इस दौरान जिले के कई अन्य स्थानों से भी पेयजल की समस्या पटल पर रखी गई। जिस पर मंत्री ने जनस्वास्थ्य विभाग को इस दिशा में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चेयरमैन से कहा इस्तीफा दे दो: बैठक के दौरान उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब फिरोजपुर झिरका नगरपालिका चेयरमैन एवं भाजपा नेता मनीष जैन ने शहर की समस्याएं भरे सदन में मंत्री के सामने रखी। अपने बडबोलेपन के लिए मशहूर मंत्री राव नरबीर ने समस्या के समाधान की बजाए चेयरमैन को सुझाव दे डाला कि वह अपने पद से इस्तीफा दे दे। हालांकि बाद में उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। लेकिन इस्तीफे की बात सुन जहां चेयरमैन हक्के-बक्के रह गए, वहीं पूरे सदन में भी खामोशी छा गई। वहीं चेयरमैन मनीष जैन ने कहा कि मंत्री ने यह बात मजाक में कही थी। उन्होंने समस्या के समाधान के निर्देश दिए है।
फिर पेंडिंग रह गई मेडिकल कॉलेज की समस्या: मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट व अन्य समस्याओं को लेकर आसिफ अली द्वारा की गई शिकायत इस बैठक में भी पेंडिंग रह गई। यह शिकायत कई बैठकों से पेंडिंग चली आ रही है। मेडिकल कॉलेज के निदेशक व मंत्री दोनों का जबाव हर बार एक जैसा रहता है, लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ। इससे पहले उपायुक्त अखिल पिलानीे ने बैठक में पहुंचने पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री का स्वागत किया और एजेंडे की शिकायतों के संबंध में जानकारी दी।