फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All facilities related to railway service will be available in one app.

Indian Railways: मुसाफिरों की राह आसान करेगा रेलवे का सुपर एप, एक ही जगह पर मिलेगी सभी सुविधाएं

Mon, 08 Jan 2024 11:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 08 Jan 2024 11:19 PM IST
सार

इस एप में सिर्फ टिकट बुकिंग, पीएनआर स्टेटस चेक और ट्रेन ट्रैकिंग ही नहीं, बल्कि ट्रेन में फूड डिलीवरी समेत फ्लाइट टिकट बुकिंग तक की सुविधा होगी। यह केंद्र सरकार की उमंग एप जैसा है, जिसमें ढेरों सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।

विज्ञापन
All facilities related to railway service will be available in one app.
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे की सभी सुविधाएं अब एक ही एप पर मिलेंगी। इसके लिए मुसाफिरों को अब अपने मोबाइल पर अलग-अलग तरह के कई एप इंस्टाल करने नहीं होंगे। रेलवे एक ऐसा एप विकसित करने जा रहा है, जिसमें मुसाफिरों को उसकी सभी सुविधाएं एक ही जगह मिल जाएंगी। इसमें टिकट बुकिंग, ट्रेन की स्थिति, खानपान, ट्रेन व स्टेशन पर मौजूद सभी सेवाओं समेत शिकायत करने की भी सुविधा है।

विज्ञापन


दरअसल, रेलवे के पास अब तक ऐसा कोई एप नहीं है, जिसमें उसकी सभी सुविधाएं एक ही प्लेटफार्म पर हों। इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे की रेल सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) ने काम शुरू कर दिया है। इसमें सिर्फ टिकट बुकिंग, पीएनआर स्टेटस चेक और ट्रेन ट्रैकिंग ही नहीं, बल्कि ट्रेन में फूड डिलीवरी समेत फ्लाइट टिकट बुकिंग तक की सुविधा होगी। यह केंद्र सरकार की उमंग एप जैसा है, जिसमें ढेरों सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।

विज्ञापन

रेल अधिकारियों के मुताबिक, एप विकसित करने पर काम शुरू हो गया है। इसे पूरी तरह तैयार होने में करीब तीन साल का वक्त लगेगा। इस पर खर्च करीब 90 करोड़ रुपये का होगा। सुपर एप नाम के इस अत्याधुनिक एप में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रख कर बनाया जा रहा है। इसका उपयोग सरल होगा और यह विभिन्न भाषाओं में होगा। ताकि सभी लोग इसका इस्तेमाल आसानी से कर सके।

आइआरसीटीसी के एप से होती है सबसे ज्यादा टिकट बुकिंग
अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में आइआरसीटीसी रेल कनेक्ट एप का इस्तेमाल 10 करोड़ से अधिक लोग करते हैं। रेल की 80 प्रतिशत से अधिक टिकट की बुकिंग इसी एप से होती है। इसे नौ अगस्त, 2002 को शुरू किया गया था। इस सेवा के पहले दिन 27 टिकट बुक हुई थी। इसके साथ ही अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों को रेलवे का अलग यूटीएस मोबाइल एप डाउन लोड करना पड़ता है। इसके एक करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं। इस एप से प्लेटफार्म टिकट के अलावा पास भी बुक करने की सुविधा मिलती है।

प्रमुख रूप से प्रचलित एप
  • नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस)- ट्रेन की स्थिति की जानकारी।
  • रेल मदद- ट्रेन व स्टेशन पर उपलब्ध सुविधा से संबंधित शिकायत व सुझाव।
  • रेल सारथी-ट्रेन में उपलब्ध सुविधा से संबंधित शिकायत।
  • आइआरसीटीसी ई कैटरिंग फूड आन ट्रैक-यात्रा के दौरान ऑनलाइन खानपान सुविधा।
  • आइआरसीटीसी टूरिज्म-पर्यटक ट्रेन व अन्य सुविधा।
  • आइआरसीटीसी एयर- विमान टिकट बुकिंग की सुविधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed