फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All districts of Delhi affected from corona virus latest updates in hindi

दिल्ली के सभी जिले कोरोना की चपेट में, कंटेनमेंट जोन में भी लगातार बढ़ रहे हैं संक्रमित

Tue, 28 Apr 2020 12:20 AM IST
प्राची प्रियम अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 28 Apr 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
All districts of Delhi affected from corona virus latest updates in hindi
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण कुछ इस तरह फैला है कि एक माह में ही 96 नए कंटेनमेंट जोन बन गए। दिल्ली में पहला कंटेनमेंट जोन 26 मार्च को बनाया गया था। खास बात ये है कि कंटेनमेंट जोन में भी लगातार कोरोना के मामले आ रहे हैं। वहीं, दिल्ली के सभी जिले कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभी तक कुल 2918 संक्रमित मरीज हैं। इनमें से 877 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 5 मार्च को आया था। इस हिसाब से करीब 90 फीसदी संक्रमित बढ़ गए हैं। पिछले एक सप्ताह में औसतन रोजाना 100 नए मामले आ रहे हैं। 
विज्ञापन


13 और 26 अप्रैल को नए मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। 13 अप्रैल को एक ही दिन में 356 और 26 अप्रैल को 293 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अब तक 37,613 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 2918 संक्रमित पाए गए हैं। 2533 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। राजधानी में प्रत्येक 10 लाख पर 1862 लोगों की जांच हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए इलाकों में भी लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। जहांगीरपुरी इसका बड़ा उदाहरण है। इस इलाके में कोरोना के तीसरे चरण में पहुंचने की आशंका है। कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद भी जहांगीरपुरी के एच ब्लॉक की तीन गलियों में 47 मामले आए थे। चांदनी महल इलाके में भी लगातार नए मामले आ रहे हैं। यहां पुलिसकर्मियों को भी वायरस ने चपेट में लेना शुरू कर दिया है।

आठवें सप्ताह में कुछ सुधार

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में उससे पहले वाले सप्ताह से कम मामले आए हैं और ज्यादा लोग ठीक होकर घर गए हैं। संक्रमण शुरू होने के बाद सातवें सप्ताह में 850 मामले आए थे। आठवें सप्ताह में 625 मामले आए और 580 लोग ठीक होकर अपने घर गए हैं। इससे अंदाजा लगता है कि संक्रमितों की संख्या में कुछ गिरावट आई है और ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 
 

Trending Videos

11 जिलों में 97 रेड जोन

1. नई दिल्ली-5
2. सेंट्रल दिल्ली-7
3. वेस्ट-14
4. नार्थ वेस्ट-3
5. नार्थ ईस्ट-5
6. शाहदरा-6
7. ईस्ट-10
8. नार्थ-8
9. साउथ-13
10. साउथ वेस्ट-6
11. साउथ ईस्ट-20

सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके

1. चांदनी महल
2. जहांगीरपुरी
3. दिलशाद गार्डन
4. निजामुद्दीन
5. तुगलकाबाद
(नोट : आंकड़े 26 अप्रैल तक हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed