Kailash Gahlot Resigns: कैलाश गहलोत के सारे विभाग मुख्यमंत्री आतिशी के पास रहेंगे, एलजी को भेजा प्रस्ताव
कैलाश गहलोत के पास परिवहन, प्रशासनिक सुधार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, गृह और महिला एवं बाल विकास विभाग थे। अब यह सारे विभाग सीएम आतिशी के पास रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को कैलाश गहलोत के रूप में बड़ा झटका लगा। दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। ऐसे में यह सवाल सभी के मन में था कि कैलाश गहलोत के सारे विभाग किसके पास रहेंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इसका जवाब दे दिया। गहलोत के सारे विभाग मुख्यमंत्री आतिशी के पास रहेंगे। सीएम आतिशी ने इसको लेकर उप राज्यपाल (एलजी) को प्रस्ताव भेजा है। कैलाश गहलोत के पास परिवहन, प्रशासनिक सुधार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, गृह और महिला एवं बाल विकास विभाग थे।
कौन हैं कैलाश गहलोत?
दिल्ली के नजफगढ़ विधानसभा से कैलाश गहलोत वर्तमान विधायक हैं। साल 2015 में उन्होंने विधानसभा का पहला चुनाव जीता था। इसके बाद साल 2017 में दिल्ली सरकार में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली। बता दें कि कैलाश गहलोत ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से पढ़ाई की है। गहलोत का जन्म 22 जुलाई 1974 को नजफगढ़ में हुआ था। सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट वकालत कर चुके हैं। साल 2018 में गहलोत आयकर विभाग की जांच के दायरे में आए थे। जिसने कथित कर चोरी के मामले में उनसे जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी भी हुई थी। कैलाश गहलोत के पास परिवहन, कानून, न्याय और विधायी मामले, सूचना और प्रौद्योगिकी, प्रशासनिक सुधार जैसे बड़े विभाग की जिम्मेदारी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.