फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alipur wall collapse Contractor Sikander Das and site supervisor Satish Kumar arrested by Delhi Police

Alipur Wall Collapse: दिल्ली पुलिस ने ठेकेदार और साइट सुपरवाइजर को किया गिरफ्तार, मालिक की तलाश जारी

Sat, 16 Jul 2022 09:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 16 Jul 2022 09:31 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने अलीपुर हादसे के बाद ठेकेदार और साइट सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया है। अलीपुर के बकौली गांव के शुक्रवार को 15 फीट ऊंची दीवार गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई थी। जबकि आठ मजदूर घायल हो गए थे। इसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Alipur wall collapse Contractor Sikander Das and site supervisor Satish Kumar arrested by Delhi Police
alipur wall collapse - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के अलीपुर में दीवार गिरने के मामले में पुलिस ने ठेकेदार सिकंदर दास और साइट सुपरवाइजर सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जमीन का मालिक शक्ति सिंह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि अलीपुर के बकौली गांव के शुक्रवार को 15 फीट ऊंची दीवार गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई थी। जबकि आठ मजदूर घायल हो गए थे। इसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा उस वक्त हुआ, जब निर्माणाधीन गोदाम की दीवार के नजदीक नींव खुदाई का काम हो रहा था। 
विज्ञापन


हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बचाव टीम ने मजदूरों व स्थानीय निवासियों की मदद से 13 लोगों को बाहर निकाला। सभी को नजदीकी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से पांच मजदूरों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला है कि बकौली गांव में चौहान धर्मकांटा के पास एक गोदाम का निर्माण हो रहा है। इसकी 100 फीट लंबी व 15 फीट ऊंची दीवार तैयार कर ली गई थी। इसी के बगल शुक्रवार दूसरी गोदाम बनाने के लिए जेसीबी से नींव की खुदाई का काम चल रहा था। करीब 20 मजदूर मौके पर थे। 

मलबे से निकाले गए मजूदरों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें से चिकित्सकों ने पांच को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल आठ में से दो की हालत गंभीर बनी हुई थी। दोनों को लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed