फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alipur police station freed kidnapped girl from Araria Bihar

Delhi: 'सुबह बेटी किसी काम से बाहर गई थी... वापस नहीं आई', बिहार में मिली दिल्ली से अगवा की गई किशोरी

Sun, 20 Oct 2024 02:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 20 Oct 2024 02:46 PM IST
सार

दिल्ली की अलीपुर थाना पुलिस ने अगवा की गई 15 साल की किशोरी को बिहार के अररिया से सकुशल मुक्त करा लिया है। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Alipur police station freed kidnapped girl from Araria Bihar
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीपुर थाना पुलिस ने अगवा की गई 15 साल की किशोरी को बिहार के अररिया से सकुशल मुक्त करा लिया है। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मई में किशोरी को अगवा किया था। इसके बाद से आरोपी किशोरी को लेकर अपने गांव में रह रहा था।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि अलीपुर में रहने वाली किशोरी के परिजनों ने मई में अलीपुर थाने में अपहरण की शिकायत दी थी, जिसमें बताया कि 12 मई की सुबह बेटी किसी काम से घर से बाहर गई थी। इसके बाद से वापस नहीं आई। परिजनों ने काफी तलाश की। कोई सुराग नहीं मिलने पर 16 मई को थाने में शिकायत की। 
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने एक युवक पर अपहरण करने का शक जताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने किशोरी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की और तलाश शुरू की। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि आरोपी किशोरी को लेकर बिहार चला गया है। पुलिस ने 16 अक्तूबर को बिहार के अररिया में आरोपी के घर छापा मारा, जहां से अगवा किशोरी को सकुशल मुक्त करा लिया। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed