फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alipur fire Incident: Fire department received information late

Alipur fire Incident : दमकल विभाग को डेढ़ घंटे की देरी से मिली सूचना, स्थानीय लोग करते रहे आग बुझाने का प्रयास

Sat, 17 Feb 2024 03:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Feb 2024 03:25 AM IST
सार

स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्टरी में शाम 5:25 बजे नहीं, बल्कि चार बजे आग लगी थी, लेकिन फैक्टरी के कर्मचारियों व लोगों ने अपने स्तर पर ही आग बुझाने की कोशिश की और करीब डेढ़ घंटे तक दमकल विभाग को जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन

विस्तार

पेंट फैक्टरी में आग लगने के बाद समय से दमकल विभाग को सूचना मिल जाती तो कुछ लोगों की जान बच सकती थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्टरी में शाम 5:25 बजे नहीं, बल्कि चार बजे आग लगी थी, लेकिन फैक्टरी के कर्मचारियों व लोगों ने अपने स्तर पर ही आग बुझाने की कोशिश की और करीब डेढ़ घंटे तक दमकल विभाग को जानकारी नहीं दी। इससे आग ने भयावह रूप ले लिया। वहीं, दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में फैक्टरी होने से सूचना मिलने के बाद भी गाड़ियों को पहुंचने में देर हुई।

विज्ञापन


घटनास्थल से दो गली दूर रहने वाले चश्मदीद सुमित भारद्वाज ने बताया कि पहले जोरदार धमाका हुआ था। सुमित कुछ साथियों के साथ फैक्टरी के पास पहुंचे तो आग लगी हुई थी। फैक्टरी के कर्मचारी अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। उन लोगों ने भी बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश की। आग करीब चार बजे के आसपास लगी थी। किसी ने दमकल विभाग को सूचना नहीं दी। काफी प्रयास के बावजूद केमिकल में लगी आग भड़क गई। केमिकल के ड्रम कई धमाकों के बाद आग के गोलों में बदल गए। लोगोें ने फैक्टरी के पीछे जाकर फैक्टरी में फंसे छह लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


इधर, दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शाम 5:25 बजे आग लगने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के दमकल स्टेशनों से चार गाड़ियों को भेजा गया। शाम के व्यस्त समय के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव था। साथ ही, सघन आबादी होने से दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में देरी हुई। केमिकल ड्रम बीस फीट तक उछलकर आसपास के मकानों पर गिर गए थे जिससे आसपास के मकान और दुकानों में भी आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed