{"_id":"5f362e2d8ebc3e3c9e2f5c40","slug":"alcohol-smugglers-have-found-many-new-ways","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए नए तरीके ईजाद कर तस्करी में लिप्त हैं शराब तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए नए तरीके ईजाद कर तस्करी में लिप्त हैं शराब तस्कर
Fri, 14 Aug 2020 11:54 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:54 AM IST
सार
- कभी सब्जी, तो कभी दूध की सप्लाई की आड़ में कर रहें है शराब की तस्करी
विज्ञापन
शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में सख्ती के बावजूद शराब तस्कर रोज नए नए तरीके ईजाद कर शराब तस्करी में लगे हुए हैं। कभी सब्जी तो कभी दूध की सप्लाई की आड़ लेकर तस्कर शराब की खेप लेकर दिल्ली आते हैं। लॉक डाउन के दौरान शराब तस्करी में अचानक बढ़ोत्तरी देखी गई, जो लगातार जारी है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली पुलिस इस साल छह माह के भीतर ही करीब तीन हजार शराब तस्करों पर नकेल कस चुकी है और इनसे हजारों लीटर शराब की बरामदगी कर चुकी है।
हरियाणा से सटे बार्डर इलाकों में शराब तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर रहती है लेकिन तस्कर भी नए नए तरीके अपनाकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश करते हैं। तिगड़ी में जहां तस्ठकर को सब्जी की आड़ में शराब के खेप के साथ पुलिस ने पकड़ा, वहीं छावला में तस्कर एंबुलेंस में शव रखने वाले रेफ्रिजरेटर का इस्तेमाल शराब तस्करी के लिए करते हुए पकड़े गए। इतना ही नहीं मोहन गार्डन में तस्कर पानी के टैंकर का इस्तेमाल शराब तस्करी के लिए कर रहे थे। वहीं मुंडका में तस्कर गंदगी ढोने वाले रिक्शे से शराब की तस्करी कर रहे थे।
मुंडका थाना पुलिस ने एक ऐसे शराब तस्कर को पकड़ा, जो गर्मी में जैकेट पहन रखा था। जिसके खोलने पर पता चला कि तस्कर ने जैकेट के भीतर टेप से शराब के सौ पौवे को चिपका रखा था। बड़े तस्कर लग्जरी कारों का शराब तस्करी करने के लिए करते हैं। वह कारों के डिग्गी में अलग से बॉक्स बनाकर इसमें शराब रखकर उसे एक जगह से दूसरे जगह पर भेजते हैं। हाल ही पुलिस ने एक ऐसे शराब तस्कर को गिरफ्तार किया जो दिल्ली से ट्रेन के मार्फत पार्सल में शराब का सप्लाई कर रहा था।
विज्ञापन
रोको टोको और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस शराब तस्करों पर नकेल कसती है। पुलिस को किसी पर शक होता है तो वह उससे रोककर जांच पड़ताल करती है। ऐसे में अगर उसके पास से शराब की बरामदगी होती है तो उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाता है।
इसी तरह पुलिस को इलाके में कहीं बेचने के इरादे से शराब रखने की जानकारी मिलती है तो वह उक्त मकान पर दबिश देकर अवैध शराब बरामद करती है। इसके अलावा दूसरे प्रदेश से आने वाले अवैध शराब को लेकर पुलिस को सूचना मिलती है तो वह कार्रवाई करती है। इसके अलावा पुलिस इस धंधे में लिप्त लोगों पर निगरानी रखती है।
पी के मिश्रा, पुलिस उपायुक्त रोहिणी जिला
इस साल छह माह में गिरफ्तार तस्कर, दर्ज मामले और बरामद शराब
- मामला दर्ज----------------2733
- गिरफ्तार तस्कर-----------2868
- भारत में निर्मित विदेशी शराब----------------2797 लीटर
- देशी शराब--------------------------------23552 लीटर
- बीयर--------------------------------242 लीटर