{"_id":"dbe8a8be1a5e6d12e075751c49b87097","slug":"akshay-kumar-takes-up-on-kejriwals-odd-even-by-tweeting-a-parody-video-hindi-news-pt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के ऑड-ईवन का अक्षय ने उड़ाया मजाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के ऑड-ईवन का अक्षय ने उड़ाया मजाक
Updated Mon, 18 Jan 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'ऑड ईवन फॉर्मूले' पर चुटकी ली है। जिस वीडियो के माध्यम से अक्षय ने ऑड-ईवन की चुटकी ली है उसमें फिल्म 'एयरलिफ्ट' के वीडियो को ऑड ईवन की पैरोडी से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
इस बेहद मजेदार वीडियो में अरविंद केजरीवाल से लेकर मशहूर गायक अदनान सामी जिन्हें हाल ही में भारतीय नागरिकता मिली है, तक का मजाक बनाया गया है।
अक्षय ने 16 जनवरी को अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर इस वीडियो को शेयर किया। इस वीडियो में जनवरी 2016 का वक्त चल रहा है और अक्षय आरटीओ ऑफिस में फोन कर कहते हैं, 'जी मैं, दिल्ली से आम आदमी बोल रहा हूं, मुझे दिल्ली में मौजूद ओला और ऊबर की सिच्वेशन पर बात करनी है।
विज्ञापन
अक्षय आगे कहते हैं, वी नीड कैब ऐंड वी नीड इट राइट नाउ। यह फिल्म 'एयरलिफ्ट' के डायलॉग की हूबहू पैरोडी की गई है।' बता दें कि एयरलिफ्ट अक्षय की आगामी शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म है और यह एक सच्ची घटना पर आधारित है।
विज्ञापन
Trending Videos
छलका अक्षय का दर्द
वीडियो में लिखा गया है, 'दिल्ली में ऑड-ईवन लागू हो गया है, हजारों लोग जाम में फंसे हुए हैं और ऑटो, बस का इंतजार कर रहे हैं।'
फिल्म एयरलिफ्ट के ट्रेलर में एक मंत्री कहते दिखाई देंगे कि, 'कुवैत हमारी प्रायॉरिटी नहीं है' लेकिन इस पैरोडी वीडियो में मंत्री कहते हैं, 'हमारे पास तो लाल बत्ती है, हमें क्या पड़ी है।'
इसके बाद अक्षय कुमार का दर्द छलकता है, वह कहते हैं, 'मैं 1500 का उधार चुकाने जा रहा था पर 2 हजार का चालान कट गया। मुझे उठाकर पुलिस स्टेशन ले गए और मुझे ये समझ नहीं आ रहा था कि वहां पुलिसवाला मुझे ऑड-ईवन फॉर्मूला समझा रहा था या ऑड ईवन प्लान।'

अक्षय ने अदनान सामी को भी नहीं छोड़ा
पुलिसवाला आगे कहता है, 'अब भी टाइम है कैब करके निकल जा, वरना फंस
जाएगा।' अक्षय जवाब देते हैं, 'जी, मेरे पास ओला की फ्री राइड है।'
इस वीडियो में लिफ्ट के लिए अदनान सामी का 'मुझको भी तो लिफ्ट करा दे...' गाना लोगों की जुबां पर आया है... वीडियो बेहद मजेदार है, जिसे देखकर आप भी खूब हंसेंगे। अक्षय का ट्वीटः
इस वीडियो में लिफ्ट के लिए अदनान सामी का 'मुझको भी तो लिफ्ट करा दे...' गाना लोगों की जुबां पर आया है... वीडियो बेहद मजेदार है, जिसे देखकर आप भी खूब हंसेंगे। अक्षय का ट्वीटः
Here's a hilarious take on Delhi's odd-even scheme, just had to share. Have a look.
https://t.co/LA9XO5nviO
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 16, 2016
देखिए पूरा पैरोडी वीडियो
बता दें कि इससे केजरीवाल सरकार ने अक्षय शाहरुख और सनी लियोनी समेत कई बॉलीवुड कलाकारों को एक खत भी लिखा है जिसमें उनसे अपील की गई है कि वो तंबाकू जैसे पदार्थ के विज्ञापन न करें।
आप भी देखें ये मजेदार वीडियो-
https://youtu.be/J38wCFvtBE4
आप भी देखें ये मजेदार वीडियो-
https://youtu.be/J38wCFvtBE4