फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   akhlaq murder: reveal Six names in Shaista's statement

दादरी : इकलाख्ा की बेटी ने उजागर किए छह नाम

Fri, 27 Nov 2015 08:35 PM IST
Updated Fri, 27 Nov 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
akhlaq murder: reveal Six names in  Shaista's statement

बिसाहड़ा में हुए इकलाख की हत्या और बेटे दानिश के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में मृतक की बेटी शाइस्ता ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में अपने बयान दायर करा दिए हैं।

विज्ञापन


बयान में शाइस्ता ने छह और लोगों के नाम उजागर किए हैं। पुलिस जल्द ही उन सभी को जांच के दायर में लाने की तैयारी में जुट गई है।

मालूम हो कि गत दो सप्ताह से शाइस्ता के बयान कोर्ट में दायर कराने की तैयारी चल रही थी। बृहस्पतिवार को बयान दायर करने के लिए उन्हें बुलाया गया था।

दोपहर 3 बजे शाइस्ता को पुलिस की सुरक्षा में कोर्ट लाया गया

akhlaq murder: reveal Six names in  Shaista's statement

दोपहर 3 बजे शाइस्ता को जारचा पुलिस की सुरक्षा में कोर्ट लाया गया। बयान दायर करने के लिए सीजेएम गौतमबुद्ध नगर ने एसीजेएम (द्वितीय) पारुल पंवार की कोर्ट में भेजा।


जहां बंद केबिन में बयान लिए गए। आधे घंटे तक चली बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया के बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा में वापस दिल्ली स्थित उनके आवास पर भेज दिया गया।

इससे पहले बुधवार को भी सुरक्षा घेरे में कोर्ट पहुंची शाइस्ता के बयान नहीं हो पाए थे। शाइस्ता के वकील यूसुफ सैफी ने बताया कि कोर्ट ने बयान दर्ज कर लिए है। बयान में छह से अधिक लोगों के नाम आ सकते हैं। उनको भी पुलिस जांच के दायरे में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed