फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   akhilesh yadav to come noida on 29 april

इस खास काम के लिए अखिलेश यादव आएंगे नोएडा, जिले की राजनीति में मच सकती है उथल पुथल

Sat, 28 Apr 2018 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 28 Apr 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav to come noida on 29 april
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा मुखिया को विधिवत रूप से पहली बार नोएडा आने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए 29 अप्रैल को सेक्टर-18 में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन


अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो अखिलेश जिले की राजनीति में उथल पुथल कर सकते हैं। बताते हैं कि दूसरे दलों के कई नेता बसपा व सपा के गठबंधन से काफी उत्साहित हैं और साइकिल की सवारी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश में 2012-2017 तक सपा की सरकार रही, लेकिन मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश ने नोएडा की तरफ रुख नहीं किया। लोकसभा चुनाव और फिर विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें नोएडा लाने के काफी प्रयास हुए, लेकिन उन्होंने यही कहा कि आऊंगा जरूर।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा-बसपा गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं

akhilesh yadav to come noida on 29 april
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

हालांकि सड़क मार्ग से जाने के दौरान नोएडा में उनका पार्टी के लोग स्वागत जरूर कर चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि बसपा और सपा में गठबंधन होने के बाद दोनों दल गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं।

बसपा ने वीरेंद्र डाढ़ा को प्रत्याशी घोषित कर रखा है, लेकिन सपा की तरफ से भी शीघ्र ही प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है। इसका कारण बताया जा रहा है कि भले ही अंत में समझौते में किसी भी दल पर सीट चली जाए पर कार्यकर्ताओं को तब तक जनता के बीच काम करने का मौका मिल जाएगा।

"पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 29 अप्रैल को नोएडा में लाने की तैयारी है। सेक्टर-18 में प्रेसवार्ता भी हो सकती है। इसके बाद वह एक निजी कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं।" - सुरेंद्र सिंह नागर, राज्य सभा सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed