Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Akhilesh Yadav should refrain from commenting on the woman Chief Minister: Virendra Sachdeva

अखिलेश यादव को महिला मुख्यमंत्री पर टिप्पणी से बचना चाहिए : वीरेंद्र सचदेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें भाजपा की महिला मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए, अन्यथा उन्हें दिल्ली की जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने एक बयान जारी कर कहा कि लोकसभा में अपनी बहस के दौरान अखिलेश यादव ने दिल्ली की मुख्यमंत्री का उल्लेख करने के बारे में वे समझने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि यह अनावश्यक टिप्पणी न केवल राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि महिलाओं के प्रति सम्मान के सवाल भी खड़े करती है।

सचदेवा ने कहा कि समाजवादी पार्टी का महिलाओं के प्रति क्या दृष्टिकोण रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में अखिलेश यादव को सार्वजनिक मंचों पर महिलाओं को लेकर टिप्पणी करते समय संयम बरतना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजनीति में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियां लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने रेखा गुप्ता का बचाव करते हुए कहा कि वह एक स्वयं निर्मित और स्थापित राजनेता हैं, जो दिल्ली की जनता का प्रतिनिधित्व करती हैं। मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें वही सभी अधिकार प्राप्त हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्रियों मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा, शीला दीक्षित और अरविंद केजरीवाल को प्राप्त रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed