फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   akali mla manjinder s sirsa slaps 1984 riots convict in patiala house court

Video: अकाली विधायक मनजिंदर सिरसा ने कोर्ट परिसर में 1984 सिख दंगों के दोषी को मारा थप्पड़

Thu, 15 Nov 2018 05:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Nov 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
akali mla manjinder s sirsa slaps 1984 riots convict in patiala house court
सिरसा ने 1984 दंगा के दोषी को मारा थप्पड़ - फोटो : ani

1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में दोषी ठहराए गए नरेश सेहरावत और यशपाल सिंह पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी महासचिव एवं भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने बृहस्पतिवार को हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस हिरासत में ही यशपाल को थप्पड़ जड़ दिए। 

विज्ञापन


इसके बाद अदालत परिसर में हंगामा शुरू हो गया और सिख समुदाय के लोगों व दोषियों के परिजनों के बीच गाली गलौच और मारपीट की नौबत आ गई। पुलिस ने धक्के देकर सिरसा व अन्य को वहां से दूर किया। बावजूद इसके दोनों पक्ष एक दूसरे को देख लेने की धमकी देते रहे। हालांकि मामले को संभाल लिया गया लेकिन केस की गंभीरता के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल की तैनात नहीं की गई थी।
विज्ञापन


अदालत परिसर में गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य सिरसा, कुलदीप सिंह भोगल, आत्मा सिंह लुभाना के साथ ही बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग और बचाव पक्ष की और से भी कई लोग मौजूद थे। पटियाला हाउस अदालत में नरेश सेहरावत व यशपाल सिंह की सजा पर बृहस्पतिवार को करीब दो घंटे तक अभियोजन व बचाव पक्ष के बीच जिरह चली। केस की सुनवाई के बाद पुलिस दोनों दोषियों को लॉक अप में ले जाने के लिए बाहर निकली। इसी दौरान कोर्ट के बाहर गैलरी में सीढ़ियों के पास सिरसा अपने समर्थकों के साथ पहले से मौजूद थे। वहीं उन्होंने यशपाल को थप्पड़ जड़ दिया और उसे लातें भी मारीं। पुलिस इसके बाद दोनों दोषियों को लेकर वापस कोर्ट रूम में लेकर आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन





अदालत ने 20 नवंबर तक फैसला सुरक्षित रखा
दोषियों की सजा पर अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला 20 नवंबर तक सुरक्षित रख लिया। अभियोजन ने इन दंगों को नरसंहार व जघन्य बताते हुए दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की। वहीं, बचाव पक्ष ने इसे क्षणिक गुस्सा बताते हुए सजा में नरमी बरतने का आग्रह किया। पटियाला हाउस अदालत ने बुधवार को नरेश सेहरावत व यशपाल सिंह को महिपालपुर क्षेत्र निवासी हरदेव सिंह व अवतार सिंह की हत्या का दोषी करार दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed