{"_id":"4d4faa715536b84fe0119f67a286a258","slug":"ajntapurm-plan-will-be-four-thousand-flat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजंतापुरम योजना में बनेंगे चार हजार फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजंतापुरम योजना में बनेंगे चार हजार फ्लैट
अमर उजाला, वसुंधरा
Updated Thu, 05 Mar 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही लोगों को आवास विकास परिषद की अंजतापुरम योजना में फ्लैट का तोहफा मिलने जा रहा है। परिषद ने योजना में दो हजार एलआईजी और दो हजार ईडब्ल्यूएस फ्लैट लांच करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
किसानों को मुआवजा देने के बाद जमीन का कब्जा लिए जाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके तुरंत बाद योजना लांच की जाएगी।
परिषद अधिकारियों का कहना है कि योजना का मुआवजा दिया जा चुका है। अब यहां एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की योजना लांच करने की तैयारी है।
जमीन का कब्जा पूरा नहीं होने के चलते इसे लांच करने में देरी हो रही है। आवास आयुक्त मोहम्मद शाहबुद्दीन ने बताया कि योजना में तेजी लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
प्रशासन से बातचीत कर पूरी जमीन का कब्जा जल्द ही ले लिया जाएगा। इसके तुरंत बाद अजंतापुरम में सस्ती योजना लांच की जाएगी।
परिषद अधिकारियों का कहना है कि हर योजना में 10 प्रतिशत जमीन पर दुर्बल आय वर्ग के लिए मकान बनाए जाने हैं। इसी कड़ी में यहां ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
छह से आठ लाख हो सकता है रेट
अधिकारियों का कहना है कि शुरूआत में दुर्बल आय वर्ग के लिए दो हजार ईडब्ल्यूएस फ्लैट लांच किए जाएंगे। इन फ्लैटों का रेट छह से आठ लाख रुपये रखा जा सकता है।
हालांकि रेट पर अंतिम निर्णय होना बाकी है। एलआईजी योजना का रेट भी 14-16 लाख रुपये रहने के आसार हैं।
दो साल में बनकर तैयार होंगे ईडब्ल्यूएस फ्लैट
फ्लैटाें का निर्माण दो साल में पूरा होगा। अगर इस माह मुआवजे का निर्णय हो जाता है तो अगले माह इसे लांच किया जा सकता है। इसके बाद ड्रॉ और अन्य कार्रवाई जारी रहेंगी।